लोहरदगा पुलिस लाइन में दावत-ए-इफ्तार, SP सादिक अनवर रिजवी समेत कई अधिकारी हुए शामिल,दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

लोहरदगा पुलिस लाइन में दावत-ए-इफ्तार, SP सादिक अनवर रिजवी समेत कई अधिकारी हुए शामिल,दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

लोहरदगा : पवित्र माह रमजान के अवसर पर सेन्हा थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाइन बक्सीडीपा में मंगलवार को दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इफ्तार पार्टी में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोगों ने काफी संख्या में भाग लिया। दावत-ए-इफ्तार के इस आयोजन में सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे की झलक साफ देखने को मिली। दावत-ए-इफ्तार में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार कर आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी।

1 2

लोहरदगा नगर परिषद के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने अब्दुल कादिर अली, अध्यक्ष अनिल उरांव ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि सभी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द और आपसी तालमेल के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सरहुल, ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व एक साथ पड़ रहे हैं, जो समाज के लिए एक विशेष अवसर है। ऐसे में सभी लोग मिलजुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाकर एक मिसाल कायम करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें और समाज में सौहार्द बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस परंपरा को आगे बढ़ा सकें।

See also  लोहरदगा में कड़ी सुरक्षा के बीच नगर परिषद चुनाव की मतगणना शुरू, अध्यक्ष पद के 10 और वार्ड के प्रत्याशियों के भाग्य का हो रहा फैसला

2 2

एसपी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान यदि कोई असामाजिक तत्व शांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखे हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, एसपी के विधि सलाहकार विवेक कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, सार्जेंट मेजर शेरू रंजन, मेजर विवेक कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी, सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा, किस्को थाना प्रभारी मानस कुमार साधु, एसआई वारिश हुसैन, रविकांत प्रसाद सहित जिला पुलिस बल के जवान एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन की सक्रिय भूमिका रही।

3 2

अमन-चैन के लिए मांगी गई दुआ
दावत-ए-इफ्तार के दौरान गंगा-जमुनी तहजीब देखी गइ। इफ्तार में उपस्थित सभी लोगों ने क्षेत्र में शांति, अमन-चैन और भाईचारे की कामना की। लोगों ने दुआ की कि समाज में हमेशा सौहार्द बना रहे और सभी समुदाय मिलकर खुशहाली के साथ जीवन यापन करें।

See also  BJP के बाद अब हेमंत देंगे AJSU को झटका, कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत होंगी JMM में शामिल

4 1

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now