JSSC-CGL समेत TDPL के जरिए हुई सभी भर्तियां रद्द, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया बड़ा ऐलान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2026

JSSC CGL radd

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा ऐलान करते हुए JSSC-CGL के साथ-साथ TDPL के जरिए हुईं सभी भर्तियों को रद्द करने की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच बड़ा बदलाव सामने आया है।

मुख्यमंत्री ने नियुक्ति प्रक्रियाओं में सुधार के लिए IAS अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक रिफॉर्म कमिटी गठित करने की भी घोषणा की है। हेमंत सोरेन ने कहा कि “जांच के दायरे में तो हम पूरे 2014 से लेकर अब तक की हुई इसके परीक्षाओं की जांच में हमने विभाग को कहा है। सीआईडी को कहा है। अब जब इसका ऑपरेशन हुआ ही है तो पूरी तरीके से इसका ऑपरेशन होनी चाहिए और जो हमें जानकारी सीजीएल को लेकर हम लोग के समक्ष बताया गया और उस तथ्य को समझ बुझने के बाद आज कैबिनेट ने जेएसएससी सीजीएल को भी रद्द करने का निर्णय लिया और पूरा 2014  से अब जितने भी छोटी बड़ी गलतियां हुई है जिससे भी हुई है सभी की जांच होगी “

See also  JSSC CGL रद्द होने पर कहीं जीत का जश्न तो कहीं नौकरी खोने के आंसू

नियुक्ति प्रक्रिया में होगा सुधार

सरकार का फोकस अब भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने पर है। रिफॉर्म कमिटी नियुक्ति प्रक्रिया की खामियों का अध्ययन कर सुधार के लिए सुझाव देगी।JSSC-CGL समेत TDPL के जरिए हुई भर्तियों को रद्द करने की घोषणा को छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला माना जा रहा है। इस फैसले के बाद अब इन भर्तियों से जुड़े अभ्यर्थियों और चयनित उम्मीदवारों की स्थिति को लेकर आगे की प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

अमिताभ कौशल के नेतृत्व में रिफॉर्म्स

हेमंत सोरेने ने मीडिया को बताया कि “रिफॉर्म्स में निश्चित रूप से बिल्कुल पारदर्शिता के साथ आगे सरकार काम करेगी। रिफॉर्म्स में जहां तक मेरा मानना है कि परीक्षाएं कैसे होनी चाहिए, कैसे नहीं होनी चाहिए, इसका पहले से ही एसओपी बना हुआ है। और कहीं ना कहीं अगर उन एसओपी का पालन होता तो यह गड़बड़ियां नहीं होती। क्योंकि एसओपी में ही इतने कड़े प्रावधान है और इतने बेहतर तरीके से परीक्षा लेने का व्यवस्था है। लेकिन फिर भी हम उस रिफॉर्म्स में कुछ और बेहतर करने की इस क्योंकि इतनी बातें आई हैं तो बहुत सारी बातें बात में आती भी हैं। अच्छे सुझाव भी आते हैं। तो उन रिफॉर्म्स में उन सबको भी जोड़ा जाएगा और क्योंकि हमने पोर्टल भी खोल रखा है। चाहे वह छात्र हो, शिक्षक हो, अभिभावक हो, उस विषय पर अपना उस पोर्टल पर अपने सुझाव दे सकते हैं और विशेषज्ञ अपनी टीम के साथ उनको साझा किया जाएगा और क्या बेहतर हो सकता है उसको किया जाएगा रिफॉर्म्स के लिए हम लोगों ने हमारे आईएस सब अधिकारी अमिताभ कौशल जी की अध्यक्षता में कमेट बनाने का निर्णय लिया है” 

See also  पटना में अब वकील को अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

TDPL द्वारा लिए गए सभी एग्जाम रद्द

परीक्षा कराने वाली निजी एजेंसी टीडीपीएल पर हेमंत सोरेन ने कहा कि ”हम लोगों ने निर्णय लिया है कि टीडीपीएल द्वारा किए गए परीक्षाएं टीडीपीएल के द्वारा प्रकाशित रिजल्ट और टीडीपीएल द्वारा जो भी अभ्यार्थी चुने गए हैं या शामिल हुए या टीडीपीएल के जितने भी गतिविधियां या यहां हुई हैं उन सभी को कैंसिल किया जाता है। “

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now