महिला जेई से छेड़छाड़ मामले में सीयूजे के कार्यकारी अभियंता बर्खास्त, पंकज आनंद पर भ्रष्टाचार के भी लग चुके है आरोप

महिला जेई से छेड़छाड़ मामले में सीयूजे के कार्यकारी अभियंता बर्खास्त, पंकज आनंद पर भ्रष्टाचार के भी लग चुके है आरोप

रांचीः झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के कार्यकारी अभियंता कुमार पंकज आनंद को सोमवार को बर्खास्त कर दिया गया। उन पर महिला जूनियर इंजीनियर से छेड़छाड़ करने और जातिगत टिप्पणी करने का आरोप था। विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बाद यह कार्रवाई की।

विनय चौबे के खिलाफ ACB चार्जशीट नहीं कर सकी दाखिल, 90 दिन की डेडलाइन हो गई खत्म
महिला जूनियर इंजीनियर (विद्युत) ने 13 सितंबर 2024 को आंतरिक शिकायत समिति में यह शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि आनंद ने उनके चरित्र और अनुसूचित जाति के होने पर अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी की थी। धक्का दिया और गाली-गलौज की। इस तरह उनका मानसिक उत्पीड़न किया गया। आरोप की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमेटी गठित की थी। जांच केमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कार्यकारी अभियंता पर लगे आरोपों को सही पाया। अपनी रिपोर्ट में कार्रवाई की अनुशंसा की। इसके बाद 21 सितंबर 2024 को आनंद को निलंबित कर दिया गया था। अब उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। महिला जूनियर इंजीनियर ने आनंद के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज कराई थी। हालांकि इस मामले में आनंद को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखा बुर्का पहना युवक, रांची पुलिस ने भेजा जेल
कार्यकारी अभियंता कुमार पंकज आनंद पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले भी भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई की थी। तब वे हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आया था। इसके बाद उन्होने विश्वविद्यालय में योगदान दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now