शादी के 4 दिन बाद ही क्रूरता, पत्नी के मुंह में गुटखा थूका, बनाया अप्राकृतिक संबंध

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

ganga rape

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एम्स इलाके में शादी के चार दिन बाद ही विवाहिता के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोपित पति ने दहेज के लिए गुटखा खाकर महिला के मुंह में थूक दिया। फिर मारपीट कर अप्राकृतिक संबंध बनाया। दो बार इस तरह की घटना होने के बाद विवाहिता ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया और भाई के साथ मायके चली आई। पुलिस आरोपित पति व ससुराल वालों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

एम्स इलाके के बहरामपुर की रहने वाली विवाहिता ने केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि पिता की मौत हो चुकी है। भाई ने एक जून 2025 को एम्स इलाके के ही कैथवलिया निवासी युवक से शादी कराई थी। शादी में पांच लाख लाख नकद, जेवर व घरेलू सामान दिया गया था, लेकिन शादी के चौथे दिन से ही विवाद शुरू हो गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगी झारखंड, रांची में बड़ा ट्रॉफिक डायवर्जन, इन रास्तों पर जाने से बचें

See also  ब्यूटीफुल थी भाभी, देवर की डोल गई नीयत, पैरों में लिखा ऐसा सीक्रेट, पढ़ पति रह गया हक्का-बक्का

पति शराब के नशे में आकर मारपीट करने लगा। एक दिन आरोपित पति गुटखा खाकर आया और दहेज की मांग को लेकर लड़ने लगा। फिर उसने मारपीट कर जबरन मुंह पकड़कर थूक दिया, जिससे उलटी होने लगी। फिर आरोपित ने मारपीट कर अप्राकृतिक संबंध बनाया। इसके बाद ससुर, सास को घटना की जानकारी दी।

लेकिन ससुराल वाले भी समझाने की जगह कम दहेज का ताना मारने लगे। इसके बाद उनके सामने भी मारपीट की गई। परेशान विवाहिता 16 जुलाई को अपने मायके चली गई और दहेज वापसी की मांग की। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भारतीय किसानों को बर्बाद करना चाहता है अमेरिका, आखिर क्यों पटरी से उतर गई ट्रेड डील? समझिए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now