नामकुम में सुबह-सुबह मुखिया को अपराधियों ने मारी गोली, मेडिका में चल रहा इलाज

nomkum-firing

रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नामकुम थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने मुखिया को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना गुरुवार सुबह नामकुम थाना क्षेत्र स्थित हाहाप के चरनाबेड़ा में हुई हैं, जहां हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को अपराधियों गोली मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार मुखिया गुरुवार की सुबह अपने घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे, इसी दौरान घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर गोलीबारी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का मतदान आज, 79 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला करेंगे 1904 वकील

इस घटना में मुखिया के चेहरे पर पर गोली लगी है। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी और घायल मुखिया को मेडिका भेजवाया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

मुखिया को किस विवाद में गोली मारी गई है। अब तक इसके पीछे का सही वजह सामने नहीं आई है। लेकिन नामकुम इलाके में जमीन विवा को लेकर हमेशा गोलीबार होती रही है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुखिया को जमीन विवाद को लेकर गोली मारी गयी है।

गोलियों की तड़तड़ाहट और सड़क पर भागते लोग, बाल-बाल बचे मोकामा में पूर्व विधायक अनंत सिंह: VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now