रिम्स-2 के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे ग्रामीण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2026

रिम्स-2 के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध, आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे ग्रामीण

रांचीः राजधानी रांची में बनने वाले रिम्स-2 की जमीन को लेकर ग्रामीण गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अभी रांची में नहीं है वो नीति आयोग की बैठक में भाग लेने दिल्ली गए हुए है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उनके आवास और उसके आसपास पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। ग्रामीण पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन करने वाले हैं। रिम्स-2 अस्पताल के निर्माण के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और किसानों का आंदोलन उग्र हो गया है। अपनी जमीनों को बचाने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण आंदोलन की राह पर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार उनकी उपजाऊ कृषि भूमि का जबरन अधिग्रहण कर रही है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। इस महाघेराव में भारी संख्या में किसानों और महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन और सुरक्षा बल अलर्ट मोड पर हैं।

See also  जमशेदपुर के MGM अस्पताल में छज्जा गिरने से तीन की मौत, हेमंत सोरेन ने जांच के दिए आदेश, विपक्ष ने सरकार को घेरा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now