बुर्जूग महिला से रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हुए अपराधी, बैंक से पैसा निकालकर घर में हो रही शादी के लिए जा रही थी खरीददारी करने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 24, 2025

बुर्जूग महिला से रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हुए अपराधी, बैंक से पैसा निकालकर घर में हो रही शादी के लिए जा रही थी खरीददारी करने

रामगढ़ः स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से पैसा निकालकर घर जा रही बुजूर्ग महिला से अपराधियों ने एक लाख रुपये लूट लिये। रामगढ़ थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े हुई इस घटना ने सब हैरान हो गये। इस अपराधिक घटना को कोढ़ा गैंग से जोड़कर देखा जा रहा है। कोढ़ा गैंग छिनतई और लूट के लिए महिलाओं को टारगेट करता है।

पहलगाम टेरर अटैक पर पीएम मोदी का बड़ा एलान: आतंकियों की बची-खुची जमीन को मिट्टी में मिला दूंगा
रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच से बुजूर्ग महिला जामुनी देवी नेहरू रोड़ कैंटोनमेंट एरिया जा रही थी। इसी दौरान घर के पास उतरकर जैसे ही वो जाने लगी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आये और रुपयों से भरा थैला छीन लिया। जबतक जमुनी देवी कुछ समझ पाती तब तक बदमाश वहां से फरार हो गये।

पहलगाम आतंकी हमले का Exclusive वीडियो आया सामने, लोगों पर बंदूक तानकर बरसाते रहें गोली
घटना के बाद जमुनी देवी थाना पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। जमुनी देवी ने बताया कि घर में शादी है और उसी की खरीदारी को लेकर स्टेट बैंक से एक लाख रुपये निकाल कर घर जा रही थी। इसी दौरान घर के पास सड़क के किनारे जैसे ही मुड़ी, वैसे ही बाइक सवार दो चोर वहां पहुंचे और उनके हाथ से रुपए से भरा थैला लूट लिया और फरार हो गए। थैला में एक लाख रुपये के साथ, चेक, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे।

See also  CCL के कोलियरी में CBI का छापा, सेफ्टी ऑफिसर रंगे हाथ घूस लेता हुआ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now