पत्नी का दूसरे युवक से हैं संबंध, पुलिस को लेकर घर पहुंचा युवक तो सच निकली बात, देखिये VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 10, 2025

पत्नी का दूसरे युवक से हैं संबंध, पुलिस को लेकर घर पहुंचा युवक तो सच निकली बात, देखिये VIDEO

डेस्कः मेरठ में मुस्कान और साहिल की तरह दूसरे जगहों से भी ऐसे मामले सामने आ रहे है। पत्नी से परेशान पति अब थाने पहुंच रहे है ऐसा ही एक मामला यूपी के महोबा में सामने आया जब पत्नी के कारनामों से परेशान संविदा कर्मी पति पुलिस के पास गुहार लगाने पहुंच गया।

मुर्गा बनाया, छेड़खानी और फिर की मारपीट, उत्तराखंड के बागेश्वर में 2 नाबालिग लड़कियों के साथ दरिंदगी
थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का गैर मर्द के साथ संबंध है। उसने पुलिस को बताया कि डायल 112 पर कॉल करके छापा मरवाया था तो पत्नी के साथ एक व्यक्ति भी मिला था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में लग गई है।

 

एयर इंडिया की फ्लाइट में शर्मनाक हरकत, एक यात्री ने दूसरे यात्री पर किया पेशाब
स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर बहाल पति पवन का आरोप है कि उसकी पत्नी जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात है उससे उसे जान का खतरा है। 10 अक्टूबर को उसने पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ चैट करते हुए पकड़ा और समझा बुझाकर मामला को खत्म कर दिया। लेकिन इसके बाद भी पत्नी अपने आदत से बाज नहीं आई और ये सिलसिला अब भी जारी है। इसके बाद पति-पत्नी दोनों अलग-अलग रहने लगे।

Dream 11 पर लगाए 49 रुपए और जीत लिए तीन करोड़, पलामू का मजदूर बन गया करोड़पति
पति ने बताया कि पिछली रात उसने पत्नी को वीडियो कॉल किया और बेटे से बात कराने को कहा। पत्नी ने वीडियो कॉल में सोते हुए बेटे को दिखाया लेकिन इसके साथ ही एक व्यक्ति भी वीडियो कॉल में दिखा। पीड़ित ने डायल 112 में शिकायत की तो पुलिस मऊरानीपुर पहुंची, आधी रात को पुलिस ने जद्दोजहद के बाद गेट खुलवाया। गेट खुलने के बाद जो नजारा दिखा उसे देखकर सभी दंग रहे गए। पति ने पुलिस से जो शिकायत की थी वह सच निकली। घर के अंदर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। पीड़ित ने वीडियो वायरल करते हुए कहा की पत्नी दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों में फंसाने की धमकी दे रही है। इसके साथ ही पीड़ित ने अंदेशा व्यक्त कि है कि उसकी हत्या कर शव को ड्रम में रखने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कह रही है। पूरा मामला सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

See also  बीवी-बच्चे के खर्च से बचने के लिए खुद को बताया बेरोजगार, RTI में सच सामने आया तो कोर्ट भी हैरान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now