सनकी प्रेमी ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, खुद भी दे दी जान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2025

सनकी प्रेमी ने शादी से इंकार करने पर प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, खुद भी दे दी जान

डेस्कः बिहार के जहानाबाद में एक सनकी प्रेमी ने खौफनाक कांड को अजांम दिया। शादी से इनकार करने पर घर में घुसकर लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। और फिर को खुद को भी गोली मार ली। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना अरवल सदर थाना के खान गाह मोहल्ले है। जब दोपहर के करीब दो बजे आरोपी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। सरेआम घटी इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

पटना में डॉक्टर की पत्नी का संदिग्ध स्थिति में मौत, मां का आरोप-‘अफेयर था इसलिए मार डाला’
जानकारी के मुताबिक युवक लड़की का दूर का रिश्तेदार था। लड़की के परिजनों ने बताया कि कई दिनों से युवक धमकी दे रहा था कि अगर लड़की की शादी किसी और से हुई, तो वो दोनों को गोली मार देगा। बीते कई महीनों से शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन जब लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। तो उसने घर में घुसकर लड़की के सिर में गोली मार, और फिर खुद को भी गोली मार ली।

See also  ASI हत्याकांड मामला: DIG अनूप बिरथरे ने लोहरदगा पहुंचकर की जांच, घटनास्थल पर पहुंचकर की पूछताछ

पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था धंधा
वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसडीपी और सदर थानाध्यक्ष मामले की तहकीकात कर रहे हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सिरफिरे आशिक की करतूत से हर कोई हैरान है। पूरे गांव में हत्याकांड चर्चा का विषय बना हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now