पटना में डॉक्टर की पत्नी का संदिग्ध स्थिति में मौत, मां का आरोप-‘अफेयर था इसलिए मार डाला’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 4, 2025

पटना में डॉक्टर की पत्नी का संदिग्ध स्थिति में मौत, मां का आरोप- 'अफेयर था इसलिए मार डाला'

पटनाः राजधानी पटना के किदवईपुरी इलाके में संदिग्ध स्थिति में एक महिला की लाश मिली है। डॉक्टर अभिजीत सिन्हा की पत्नी सृष्टि श्रेया का शव उनके फ्लैट में संदिग्ध स्थिति में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सृष्टि श्रेया के परिवार वाले आनन-फानन में पटना पहुंचे और पूरे मामले पर हत्या करार दिया।

पटना समेत 9 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूदी, देखिये लिस्ट
सृष्टि की मां ज्योत्सना कुमारी ने कहा कि उनकी बेटी बहादुर थी, वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। उन्होने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। डॉक्टर अभिजीत उनकी मां नीलम अक्सर सृष्टि से मारपीट करते थे। गुरूवार सुबह ही सृष्टि से फोन पर बात हुई थी, वो सामान्य और शांत लग रही थी।

ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, नीतीश कुमार के गृह जिला में मुर्हरम को लेकर जारी किया था भड़काऊ वीडियो
ज्योत्सना कुमारी ने अपनी बेटी की हत्या को लेकर दामाद अभिजीत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “गला दबाकर उसकी हत्या की गई और फिर पंखे से लटका कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। डॉक्टर अभिजीत का किसी महिला नर्स से संबंध था, जिसकी वजह से वह सृष्टि को आए दिन मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था।”

See also  बिहार के रोहतास में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, पिछले 2 दिनों में जिले में दो बड़ी वारदात

पटना में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था धंधा
परिजनों के मुताबिक, डॉक्टर फिलहाल बेगूसराय में पदस्थापित है और हाल ही में गॉल ब्लैडर ऑपरेशन के लिए पटना आया था और इसी दौरान यह घटना हुई। यहां तक कि जब सृष्टि उसे रूबन अस्पताल जांच के लिए ले जा रही थी, तभी बीच रास्ते में ही उसे उतार दिया गया था। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार विधाससभा का चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ना चाहते है ओवैसी, AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष ने लिखी लालू यादव को चिट्ठी
घटना के बाद से ही डॉक्टर अभिजीत सिन्हा, उनकी मां डॉक्टर नीलम सिन्हा और भाई घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस को उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को लगाया गया है।बता दें कि सृष्टि की शादी डॉक्टर अभिजीत सिन्हा से 2012 में हुई थी। वह मूल रूप से नवादा की रहने वाली थी। शादी के बाद श्रीकृष्ण नगर में अपने पति, सास और तीन बच्चों के साथ रहती थी। फिलहाल पुलिस ने मायके वालों के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  संतुष्ट नहीं कर पाता था पति; यूट्यूब से सीखा मर्डर का तरीका, नशा देकर फरजाना ने चाकू से गोदा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now