- Advertisement -
cm-dipawali-bannercm-dipawali-banner

समस्तीपुर में पंच पति की गोली मारकर हत्या, अगले महीने होने वाली थी बेटी की शादी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 31, 2026

समस्तीपुर में पंच पति की गोली मारकर हत्या, अगले महीने होने वाली थी बेटी की शादी

समस्तीपुर: जिले में अपराधियों ने पंच पति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड एक निवासी गांगो राय के पुत्र सुबोध राय (45) के रूप में की गई है। वारदात सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत रसलपुर स्थित वार्ड 6 की है। घटना के संबंध में बताया गया है शख्स अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने घर से करीब दो-ढाई किलोमीटर उत्तर में वार्ड 6 से गुजर रहे थे। इस बीच पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उनकी कनपटी और सीने पर सटाकर गोली दाग दी। हमले में उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वारदात के बाद अज्ञात हमलावर वहां से फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
हत्या की सूचना पर सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दल बल के साथ पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया। जांच शुरू होने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

See also  रांची में नौकरी के नाम पर लड़कियों को बंधक बनाने वाले गिरोह का खुलासा, शिकायत करने पर पीड़िता को पीटा

अगले महीने होने वाली थी बेटी की शादी
मृतक सुबोध राय की पत्नी धर्मशिला देवी अपने वार्ड की पंच हैं। उनकी एक पुत्री एवं दो पुत्र हैं। बेटी की शादी अगले महीने होने वाली थी, गोलीबारी की आकस्मिक घटना में शख्स की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा पसरा हुआ है।

हत्या के कारणों का पता लगा रही पुलिस
वहीं, इस घटना को लेकर सदर डीएसपी सुमित सुमन ने बताया की पंच पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वारदात की जगह को सील करके जांच की जा रही है। इस घटना में कौन कौन संलिप्त है संबंधितों की छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now