झारखंड में हो रही लगातार बारिश से बिहार में बाढ़, NH-33 पर चढ़ा पानी, रांची हो गया पानी-पानी

रांचीः झारखंड में हो रही लगातार बारिश से बिहार के सीमावर्ती जिलों में बाढ़ के हालात हो गए है। गयाजी जिले के बोधगया में कई गांवों के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया है। मुहाने नदी में अचानक तेज पानी आने से आबादी वाले इलाकों में घर और दुकानें जलमग्न हो गईं। दूसरी ओर, उदेरा स्थान बराज से 1.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से फल्गू नदी में भी उफान आ गया है। जो अबतक का सर्वाधिक जलस्राव है, इससे पहले कभी भी इतना पानी नहीं आया है। बीती रात उदेरा स्थान बराज पर फल्गू नदी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़े दिए। इसी साल 16 जुलाई को 1.15 लाख क्यूसेक का रिकार्ड बना था। खतरा इस बात का है कि बराज का डिजाइन 1.59 लाख क्यूसेक का ही है। जबकि नदी सवा लाख क्यूसेक का स्तर पार कर चुकी है।

0ON vOhj

Video: चतरा में भारी बारिश का कहर: पति-पत्नी बहे, 5 हजार मुर्गियां मरीं…लोग ने कहा पूरी जिंदगी ऐसी बारिश नहीं देखी
इससे जहानाबाद जिले में हालात बिगड़ गए। नदी में 3 जगहों पर तटबंध टूट गए। शुक्रवार देर रात बाढ़ का पानी जहानाबाद-बिहारशरीफ नेशनल हाइवे (एनएच) 33 पर चढ़ गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। जहानाबाद जिले के चुनूकपुर, मननपुर, भारथू, परियामा सहित एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे घर, स्कूल समेत अन्य इमारतें जलमग्न हो गईं। सड़कें भी डूब गईं।

 

झारखंड में बारिश का कहर, चतरा के 4 प्रखंडों में बाढ़ जैसे हालात, तिलैया डैम के फाटक खोले गए, रांची में आज बारिश का येलो अलर्ट
उधर, बोधगया के बसाढ़ी, सिलौंजा, बतसपुर समेत कई गांवों में शुक्रवार को बाढ़ का पानी घुस गया। सिलौंजा में रोड तक पानी पहुंचने के कारण बोधगया का इटवां-मोहनपुर से संपर्क टूट गया। शुक्रवार देर रात गयाजी के डीएम शशांक शुभंकर गांव में पहुंचे और हालात का जायजा लिया। दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।

गैंगस्टर मयंक सिंह को रांची लेकर पहुंची ATS की टीम, अजरबैजान से प्रत्यर्पण कर लाया गया झारखंड
वहीं रांची भारी बारिश का दौर जारी है। यहां हो रही लगातार बारिश से नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में व्यापक असर पड़ा है। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण हाहाकार मचा हुआ है और पानी भी कई घरों में घुस गया है। नगड़ी के पिस्का में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का किनारे का स्लैब तेज़ बारिश से गिरा गया है। स्लैब गिरने से फैले मलबे के कारण सुबह सात बजे से दस बजे तक तीन घंटे तक रांची गुमला एन एच जाम हो गया। काफी मशक्कत के बाद मलबे हटाकर एक तरफ से सड़क को अभी अभी चालू किया गया है।

ranchi rainfall 1755926109368 1755926109642

जमशेदपुर में छात्र की मौत के बाद फूटा गुस्सा, मणिपाल मेडिकल कॉलेज के 250 छात्र बैठे धरने पर
इन इलाकों में हालात बदतर
पिस्का रेलवे ओवरब्रिज और नगड़ी बैंक मुहल्ला, मिडिल स्कूल रोड में कई घरों और दुकानों में बारिश का पानी घुसा। टुंडूल रिंग रोड से विधानसभा जाने वाले मार्ग का पुलिया बहा, सड़क की जगह पूरा क्षेत्र पानी से भरा तालाब की तरह बन गया है। भारी बारिश के कारण यहां सड़कें भी बंद हो गई हैं। लोहरदगा रांची वाया बेडो एनएच पर लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के बरही पुल के समीप गिरा विशालकाय पेड़, आवागन पूरी तरह से हुआ बाधित हो गया है।
रांची के इटकी में शुक्रवार की रात भारी वारिश से हरही गंगा धारा शिव मंदिर डूब गया। यहां के डोला से पोकलो टिकरा गांव के सड़क भी बह गई है। भारी बारिश के कारण दस घण्टे बिजली बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कई इलाकों में मकान गिरने की घटनाएं भी सामने आई हैं। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now