लोहरदगा में 1.30 करोड़ का अवैध शराब भरा कंटेनर जब्त, धनबाद में 70 लाख की अवैध शराब और स्प्रिट बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 17, 2025

लोहरदगा में 1.30 करोड़ का अवैध शराब भरा कंटेनर जब्त, धनबाद में 70 लाख की अवैध शराब और स्प्रिट बरामद

डेस्कः झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहरदगा और धनबाद में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लोहरदगा के कुडू में 1.30 करोड़ का अवैध शराब से भरा कंटेनर वाहन जब्त किया गया है। पुलिस ने इसके साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। शराब से भरा कंटेनर 1413 पेट अवैध शराब भरकर रांची भेजा जा रहा था। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कूडू थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली।

रांची में शरारती तत्वों ने हेमंत सोरेन के पोस्टर पर पोती कालिख… विधानसभा और मंत्रालय के पास की घटना
वहीं धनबाद उत्पाद विभाग ने सोनारडीह और तेतुलमारी में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। लगभग 70 लाख रुपये की शराब, स्प्रिट और उपकरण बरामद हुए। कोयरीडीह में 50 पेटी शराब मिली, जबकि तीलाटांड में 800 लीटर स्प्रिट और शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई। सूरज महतो और दिनेश टुडू मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

See also  बांग्लादेश चुनाव 2026: कई सीटों पर बीएनपी उम्मीदवारों की बढ़त, बड़ी जीत की ओर

Jharkhand के युवाओं के लिए खुशखबरी, छह नवंबर को सात हजार सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र
800 लीटर स्प्रिट बरामद
करीब 150 बोरे में शराब की भरी हुई बोतलें रखी हुई थीं। इसके अलावा 800 लीटर स्प्रिट, ढक्कन, विभिन्न कंपनियों के स्टीकर, शराब बनाने के उपकरण, पंचिंग मशीन समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। बरामद की गई शराब करीब 700 लीटर है।इस संबंध में उत्पाद विभाग के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि बरामद शराब की कुल कीमत 70 लाख के आसपास है। छापामारी के दौरान सूरज महतो और दिनेश टुडू फरार हो गए। छापामारी में उत्पाद विभाग के जोय हेम्ब्रम, कुलदीप कुमार, सत्येंद्र के साथ सोनारडीह और तेतुलमारी थाना पुलिस जवान भी शामिल थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now