Jharkhand के युवाओं के लिए खुशखबरी, छह नवंबर को सात हजार सहायक आचार्यों को मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

नेतरहाट स्कूल में अब लड़कियां भी करेगी पढ़ाई, मैट्रिक-इंटर के टॉपर को सम्मानित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया एलान

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से चयनित लगभग सात हजार सहायक आचार्यों को छह नवंबर को नियुक्ति पत्र मिलेगा। इसे लेकर सरायकेला में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसमें अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री से इस पर स्वीकृति मिलने के बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहले यह कार्यक्रम रांची में आयोजित होना था, लेकिन बाद में इसे सरायकेला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के अलावा इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद के लिए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

राजद के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, लालू-राबड़ी और तेजस्वी के साथ रोहिणी आचार्या का नाम

इनमें सामाजिक विज्ञान के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 2,748 पद भी सम्मिलित हैं। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सबसे अंत में इसका परिणाम जारी किया था। यह प्रतियोगिता परीक्षा 26,001 पदों के विरुद्ध नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी।

हालांकि इसमें 9,348 अभ्यर्थियों का चयन ही हो सका है। 16,653 पद रिक्त रह गए। इनमें अधिसंख्य पद पारा शिक्षक श्रेणी के सम्मिलित हैं। इसमें 50 प्रतिशत पद समग्र शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित किए गए थे।

हालांकि अभी कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित भी रखा गया है। रिक्त रह गए पदों में इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 6,667 तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 9,986 पद सम्मिलित हैं।

राज्य सरकार ने पहली बार सहायक आचार्य के 50 हजार पद सृजित किए थे, जिसमें पहले चरण में 26,001 पदों के विरुद्ध ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो पाई थी। रिक्त रह गए पदों एवं शेष पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किए जाने के बाद शुरू होगी।

50 लाख से कैसे हो गए 31 करोड़, निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम की आय पर कांग्रेस का सवाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now