ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, झारखंड में रेलवे ट्रैक पर रखा पत्थर, इतवारी एक्सप्रेस बाल-बाल बची

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 12, 2025

train_news_

झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा के पास रविवार रात करीब आठ बजे ट्रैक पर पत्थर रख ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची गई, लेकिन इतवारी-टाटा एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन चालक की रिपोर्ट पर सोनुवा स्टेशन ने तत्काल इस रेललाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। इसके बाद रेलकर्मी और आरपीएफ मौके पर पहुंचे और पटरी की मरम्मत के बाद रात करीब 11 बजे ट्रेनों का आवागमन शुरू किया गया।

रेलकर्मियों द्वारा जांच के दौरान पाया गया कि डाउन लाइन पर पोल संख्या 334-8 और 334-4 के पास तीनों ट्रैक पर पत्थर रखे मिले। वहीं जब इतवारी एक्सप्रेस का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि ट्रेन के गुजरने के दौरान पटरी पर पत्थरों के खरोंच के निशान हैं।

इधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे की ओर से उस रूट से गुजरने वाली कामख्या एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे सोनुवा स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस, पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस को भी विभिन्न स्टेशनों पर रोककर रखा गया

See also  क्या है जल जीवन मिशन घोटाला, पूर्व कांग्रेस मंत्री महेश जोशी को ED ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

झारखंड का शराब घोटाला, कैसे एजेंसियों ने सरकार को लगाई 129 करोड़ रुपये की चपत

गुरुग्राम में बीच सड़क मॉडल के सामने मास्टरबेट करने वाले को पुलिस ने दबोचा, 14 लाख का है पैकेज

रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार को मिली धमकी, थाने में दर्ज हुई शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now