- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार को मिली धमकी, थाने में दर्ज हुई शिकायत

रिम्स निदेशक डॉक्टर राजकुमार को मिली धमकी, थाने में दर्ज हुई शिकायत

रांचीः राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉक्टर राजकुमार को एक डॉक्टर ने फोन पर धमकी दी है। निदेशक ने इस संबंध में बरियातू थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में कारतूस मिलने से हड़कंप, CISF ने दबोचा
रिम्स निदेशक ने बताया कि सोमवार सुबह व्हाट्सएप कॉल पर उन्हें धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि “15 दिन के अंदर तुम्हें जूते से मार मारकर रांची से बाहर करूंगा।” रिम्स के निदेशक ने बताया कि चंदन कुमार नामक का वह व्यक्ति पहले भी उनसे कई बार मिल चुका है और खुद को एक निजी अस्पताल का CEO बताता है।

कांग्रेस नेता नीरज सिंह के हत्या के आरोपी और बीजेपी के पूर्व विधायक संजीव सिंह रिनपास से डिस्चार्ज, धनबाद जाने पर रहेगी रोक
डॉ. राजकुमार ने बताया कि जब उन्हें निदेशक पद से हटाने वाला प्रकरण चल रहा था, तब वह मेरी मदद करने की बात कहकर मिला था। लेकिन जब उसने रिम्स के कई कार्यों में दखल देने की कोशिश की और कुछ गलत तरीके से काम कराने की कोशिश की तब उन्होंने उससे मिलना या फोन उठाना बंद कर दिया था।

See also  झारखंड के लोगों को लगने वाला है 440 वोल्ट का झटका, 1 मई से इतने रुपये महंगी हो जाएगी बिजली

धोनी IPL करियर को लेकर दिसंबर में लेंगे बड़ा फैसला, घुटने में दर्द से परेशान हैं माही
रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने बताया कि सोमवार सुबह व्हाट्सएप कॉल आने पर जब उन्होंने फोन उठाया तो उधर से अनाप- शनाप बोलने लगा।उन्होंने कहा कि धमकी भरे कॉल में कहा गया कि “बहुत सम्मान करा लिया तुमने… अब तुम्हें 15 दिनों के अंदर जूते से पीट कर रांची से बाहर करूंगा”।

बारिश में ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना-मोकामा रेलखंड पर टला हादसा
निदेशक ने कहा कि आरोपी ऑफिस के ट्रांसफर-पोस्टिंग में दखल देने की कोशिश करता था और बात नहीं माने जाने पर सोमवार को उसने धमकी दी। उन्होंने बताया कि पूरे मामले को लेकर उन्होंने बरियातू थाने में दर्ज करा दिया है।डॉक्टर राजकुमार ने आरोप लगाया है कि नामकुम स्थित विनायक हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर चंदन कुमार ट्रांसफर-पोस्टिंग का दवाब बनाते थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now