हेमंत सोरेन सरकार में मंत्रियों को विभाग मिलने से पहले कांग्रेस की चिट्ठी लीक, हंगामा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 6, 2024

congress latter

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। लेकिन अभी तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। इस बीच कांग्रेस की चिट्ठी लीक हो गई है। वायरल हो रहे चिट्ठी ने राजनीतिक हलकों में हंगामा मचा दिया है। अब जब चिट्ठी वायरल हो गई है तो संभावना जताई जा रही है कि इस में मामूली फेरबदल हो सकता है।

हालांकि इसको लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता अलग-अलग बयान दे रहे हैं। इसके बाद अब संभावना बढ़ गई है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस कोटे के विभागों पर नए सिरे से निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होंगे।

हेमंत सोरेन ने सरकार बनते ही किया झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, 299 लोगों को पेंशन और प्रमाण पत्र पर फैसला

गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद सभी लोगों को मंत्रियों के विभाग दिए जाने को लेकर इंतजार था। शाम तक विभागों को बंटवारे की सूचना आ रही थी, इसी बीच कांग्रेस के केंद्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल की वह चिट्ठी लीक हो गई। जिसके अनुसार मंत्रियों के विभाग का बंटवारा किया जाना था।

See also  JSSC ने मैट्रिक स्तर की संयुक्त परीक्षा स्थगित, 28 जुलाई को था एग्जाम, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना

वेणुगोपाल ने अपनी चिट्ठी लिखा था कि कांग्रेस पार्टी के इन मंत्रियों के लिए विभागों के आवंटन पर कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति मिल गई है। चिट्ठी के अनुसार कांग्रेस कोटे के विभागों का बंटवारा इस प्रकार किया गया था।

राधाकृष्ण किशोर : वित्त विभाग, योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग।
दीपिका पांडेय सिंह : स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ-साथ संसदीय कार्य विभाग
डा. इरफान अंसारी : ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग
शिल्पी नेहा तिर्की : कृषि, पशुपालन, कोआपरेटिव एवं आपदा प्रबंधन विभाग।

दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर के बेटे को देखिए कैसे घसीट रही है पुलिस ? महंगाई के ख़िलाफ़ संसद घेरने की मिली सजा !

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now