हेमंत सोरेन ने सरकार बनते ही किया झारखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, 299 लोगों को पेंशन और प्रमाण पत्र पर फैसला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 5, 2024

हेमंत कैनिबेट की बैठक में 31 एजेंडों पर लगी मुहर, आंधी-तूफान-लू आपदा घोषित, माल एवं सेवाकर संशोधन विधेयक को मंजूरी

रांचीः मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन राज्य की बागडोर संभालने के साथ एक्शन मोड में आ चुके हैं । उन्होंने आज नई सरकार के मंत्रिपरिषद के गठन के साथ झारखंड आंदोलनकारियों को एक बड़ा तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग, रांची द्वारा चिन्हित 299 आंदोलनकारियों की 30 वीं संपुष्ट सूची को मंजूरी प्रदान कर दी है।

हेमंत ने किया आंदोलनकारियों का सम्मान

हेमंत सोरेन द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद  इनमें 144 चिन्हित आंदोलनकारी / आश्रित को 35 सौ रुपए और एक आंदोलनकारी / आश्रित को 7 हज़ार रुपए मासिक पेंशन मिलेगा। वहीं, 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को 20 अप्रैल 2021 की तिथि से सरकार द्वारा अनुमान्य सभी सुविधाएं दी जाएगी।

See also  मंत्री दीपक बिरूआ ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश, स्कूली छात्रों को समय पर मिले साइकिल और छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के पेंडिग मामले एक हफ्ते में हो खत्म
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now