- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का हमला, बोले-देश को उपलब्धियों से नहीं,मैनेजमेंट और परसेप्शन से चलाया गया

मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत का हमला, बोले-देश को उपलब्धियों से नहीं,मैनेजमेंट और परसेप्शन से चलाया गया

DESK:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनडीए सहयोगी दलों की बैठक में कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर की गई टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए बहुत कुछ नहीं है, इसलिए वह लगातार नेहरू और कांग्रेस की आलोचना कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करती है। सुखदेव भगत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से देश की बागडोर संभाल रही सरकार को अब जनता को यह बताना चाहिए कि देश के युवाओं को रोजगार देने के लिए उसने क्या किया। उन्होंने कहा कि आज शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर लगभग 18 प्रतिशत तक पहुंचने की चर्चा हो रही है, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर जवाब देना चाहिए, न कि अतीत की सरकारों को दोष देकर अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने देश की आर्थिक स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उसने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कौन से ठोस कदम उठाए हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि देश की आर्थिक नीतियां विदेशी प्रभाव में संचालित होती दिखाई देती हैं और इससे देश की आर्थिक स्वायत्तता प्रभावित हुई है। सुखदेव भगत ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का मूल्यांकन किया जाए तो यह स्पष्ट दिखाई देता है कि देश को वास्तविक उपलब्धियों के बजाय मैनेजमेंट और परसेप्शन के आधार पर चलाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रचार और छवि निर्माण के माध्यम से उपलब्धियों का वातावरण बनाया गया, जबकि जमीनी स्तर पर रोजगार, महंगाई, कृषि, शिक्षा और अर्थव्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपेक्षित सुधार देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की जवाबदेही उसके कार्यों और उपलब्धियों से तय होती है। इसलिए केंद्र सरकार को विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय अपने 12 वर्षों के कार्यकाल का वास्तविक लेखा-जोखा देश की जनता के सामने रखना चाहिए। सुखदेव भगत के इस बयान के बाद केंद्र सरकार की नीतियों और उसके 12 वर्षीय कार्यकाल को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना है।

See also  लोहरदगा के बक्सीडीपा में दुकान से 169 मोबाइल चोरी, कैश भी लेकर फरार हुए चोर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now