कांग्रेस में मंत्री पद को लेकर नाराजगी के बीच कल्पना सोरेन से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 16, 2024

रांची : चंपाई सोरेन सरकार में कांग्रेस के कोटे से तीनों विधायकों के फिर से मंत्री बनाये जाने सूचना आने के बाद कांग्रेस के विधायकों ने अपना भारी विरोध दर्ज किया। इन विधायकों ने सर्किट हाउस में अपनी मीटिंग की। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से उनके आवास जाकर मुलाकात की। उन्होने कल्पना सोरेन को नये मंत्रिमंडल के संबंध में जानकारी दी।
वही कांग्रेस के नाराज विधायक आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख का मंत्री बनाये जाने का विरोध कर रहे है। इनकी मांग है कि कैबिनेट में नया मंत्री होना चाहिए और 5वां मंत्री का पद कांग्रेस को मिलना चाहिए। ये सभी अपनी मांग को लेकर शुक्रवार रात दिल्ली कूच करेंगे। अपनी आपत्तियों को ये विधायक कांग्रेस आलाकमान के पास दर्ज कराएंगे। वही जेएमएम से हफीजुल हसन एक बार फिर मंत्री बन रहे है। उनके साथ मिथिलेश ठाकुर, बेबी देवी फिर से मंत्री बनेंगे और नये मंत्री के रूप में दीपक बरूवा, बैजनाथ राम मंत्री पद की शपथ लेंगे। जोबा मांझी को फिर से मंत्री नहीं बनाया जा रहा है।

See also  डर और लालच के कॉकटेल ने झारखंड को किया कलंकित, गीता कोड़ा के बीजेपी में शामिल होने पर बोले राजेश ठाकुर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now