कांग्रेस कोटे से मंत्रियों का नाम तय, राहुल गांधी से गुलाम अहमद मीर और केशव महतो कमलेश ने की मुलाकात

कांग्रेस कोटे से मंत्रियों का नाम तय, राहुल गांधी से गुलाम अहमद मीर और केशव महतो कमलेश ने की मुलाकात

रांची: हेमंत सोरेन के कैबिनेट विस्तार को राहुल गांधी की हरी झंडी मिल गई है। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान झारखंड में होने वाले कैबिनेट विस्तार पर चर्चा हुई। कांग्रेस कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नाम पर राहुल गांधी ने सहमति दे दी है। इससे पहले कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कांग्रेस कोटे से बनने वाले मंत्रियों के नामों पर उनसे सहमति बना ली थी।

 

आदिवासी समाज के लोगों ने हेमंत सोरेन को लगातार दूसरी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने की बधाई और शुभकामनाएं दी

कांग्रेस कोटे से मंत्री की दौर में रामेश्वर उरांव, इरफान अंसरी, दीपिका पांडे सिंह, कुमार जयमंगल, प्रदीप यादव, श्वेता सिंह, नमन विक्सल कोंगाडी और शिल्पी नेहा तिर्की का नाम प्रमुख रूप से आ रहा है। इनमें से चार विधायक मंत्री बन सकते है।

WhatsApp Image 2024 12 02 at 20.01.57 45244c04WhatsApp Image 2024 12 02 at 20.01.56 82ca5f7a

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now