राहुल गांधी को राष्ट्रीय आपदा बताने वाले को कांग्रेस ने बिहार में दिया टिकट, अनुपम का पुराना पोस्ट वायरल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 18, 2025

Bihar chunav: बिहार चुनाव में सुपौल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने अनुपम को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की तरफ से टिकट की घोषणा होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का आभार व्यक्त किया।

लेकिन इसी सोशल मीडिया पेज से अनुपम का एक पुराना पोस्ट भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह राहुल गांधी को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने की वकालत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि अब उनकी तरफ से यह पोस्ट डिलीट कर दिया गया है।

आज धनतेरस पर किस समय खरीदें सोना-चांदी, वाहन व अन्य सामान? क्या है पूजन का मुहूर्त, सब जानें

जून 2023 के इस पोस्ट में अनुपम सवाल पूछते हुए देखे जा रहे हैं, जिसमें वह लिखते हैं, “क्यूं न राहुल गांधी को ही राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया जाए।”

twit on rahul gandhi
अनुपम के इस पोस्ट पर अभी तक पार्टी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अनुपम के सोशल मीडिया हैंडल से अब उस पोस्ट को हटा दिया गया है।

See also  बिहार में IG संजय कुमार और SP वीणा कुमारी को राष्ट्रपति पदक, कुल 18 पुलिस जवानों को सराहनीय सेवा पदक

आपको बता दें सितंबर 2024 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले अनुपम ‘युवा हल्ला बोल’ नामक आंदोलन के अध्यक्ष थे। वह लगातार बेरोजगारी, युवाओं की समस्याएं, नीट पेपल लीक और पांच अभिशाप जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल सितंबर में बकौल अनुपम उन्होंने राहुल गांधी के विचारों से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया। गौरतलब है कि सुपौल सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के ब्रिजेंद्र प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की थी।

5 हजार ले लो और चलो; देहरादून में नर्स से की गंदी बात, स्टाफ ने मिलकर पीट दिया, VIDEO

इससे पहले कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट मिलने के बाद अनुपम ने राहुल गांधी को न्याय योद्धा बताते हुए मौका देने के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने लिखा, “यह सिर्फ एक टिकट भर नहीं है, ये सम्मान हर उस इंसान का है जिसने मुझे अपने गांव घर माटी की सेवा करने लायक बनाया। आंदोलन की ऊर्जा को पार्टी में लगाने और फिर मेरे गृहक्षेत्र सुपौल से बतौर उम्मीदवार मौका देने के लिए न्याय योद्धा राहुल गांधी जी और कांग्रेस पार्टी का दिल से आभार।”

See also  तीन लाख की डिमांड, दो लाख में राजी; बेगूसराय का घूसखोर CO और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now