झारखंड में चल रहीं बर्फीली हवाएं, अचानक 6 डिग्री गिरा तापमान; बढ़ेगी ठिठुरन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 1, 2025

THAND

Jharkhand Weather: न्यू ईयर पर झारखंड का मौसम काफी बदल गया है। यहां लोगों ने बुधवार को कनकनी के बीच नए साल का जश्न मनाया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक से दो दिनों के दौरान हवा तेज होने का अनुमान है, जिससे रांची समेत राज्यभर में न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक और गिरावट आ सकती है।

इससे रात और सुबह में ठिठुरन तो बढ़ेगी ही, सुबह में कुहासे का प्रकोप भी बढ़ेगा। इसके साथ ही लोगों को एक और मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य में बर्फीली हवा की रफ्तार तेज हुई। इस दौरान प्रदेश में हवाओं की रफ्तार तीन से चार किमी प्रतिघंटे रही।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान इसकी गति और तेज हो सकती है। इससे न्यूनतम के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

See also  रांची में आधार ठीक कराने गईं थीं 2 नाबालिग बहनें, ऑटो चालक दोनों को लेकर फरार

शराब की दुकान में चोरी करने घुसा चोर, खुद इतनी पी ली कि हो गया बेहोश

झारखंड में बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, मैदानी इलाकों में आसमान साफ रहने से उत्तर से आने वाली बफीर्ली हवाएं सीधे झारखंड में प्रवेश कर रही हैं। इसके प्रभाव से बीते 24 घंटों के दौरान रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच से छह डिग्री तक नीचे आ गया।

लोहरदगा का न्यूनतम पारा गिरकर 9 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से कनकनी बढ़ गई है। यदि बर्फीली हवा का यह रुख बरकरार रहा तो धूप के बावजूद सर्दी का अनुभव होगा। ऐसे में झारखंड के लोगों को तेज शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।

झारखंड के 9 अफसरों का प्रमोशन 3 IPS बने IG, 6 को बनाया गया DIG

See also  चाईबासा:सारंडा के जंगल में चार हजार जवानों की घेराबंदी,नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now