हेमंत सोरेन सरकार ने नए साल से पहले 9 अधिकारियों को खुशखबरी दी है। सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को आईजी और छह को डीआईजी रैंक में प्रमोशन दिया गया है। अब इन अधिकारियों के कंधों पर प्रदेश के प्रशान की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
प्रमोशन पाने वाले सभी अधिकारी आईपीएस हैं। रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे को प्रोन्नति के बाद एसटीएफ में आईजी बनाया गया है। वहीं हजारीबाग डीआईजी सुनील भास्कर को पलामू आईजी बनाया गया है।
जैप के डीआईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल को मानवाधिकार में आईजी बनाया गया है। इनके अलावा भी कई अन्य आईपीएस अफसरों को भी प्रमोशन दिया गया है। अब इन आईपीएस अफसरों को प्रदेश के प्रशासन में बड़ी जिम्मेदारियां निभाने का मौका मिलेगा।
एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, नए साल की पहली सुबह राहतभरी खबर
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की अधिसूचना के अनुसार, राजधानी रांची के एसएसपी और देवघर एसपी को प्रोन्नति देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को डीआईजी के रूप में प्रमोट किया है, लेकिन उन्हें तैनाती तक देवघर एसपी के पद को डीआईजी रैंक में उत्क्रमित किया गया है।
इसके अलावा रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी डीआईजी बनाए गए हैं। उनकी प्रोन्नति के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है। इनके अलावा भी कई अन्य अफसरों को प्रमोशन दिया गया है।
झारखंड सरकार की अधिसूचना के मुताबिक, प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार ने रांची के डीआईजी अनूप बिरथरे को प्रमोशन के बाद एसटीएफ में आईजी बनाया गया है। वहीं रांची एसएसपी चंदन सिन्हा भी डीआईजी बनाए गए हैं। उनके प्रमोशन के बाद रांची एसएसपी के पद को उत्क्रमित किया गया है।
वहीं डीआईजी रैंक में प्रोन्नत होने वाले अन्य चार आईपीएस अधिकारियों में चंदन झा को एसआईबी, प्रियदर्शी आलोक को रेल, अनुरंजन किस्पोट्टा को स्पेशल ब्रांच और अंबर लकड़ा को दुमका का डीआईजी बनाया गया है। इसके साथ ही झारखंड के कुल 9 अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है।