रांचीः उत्तर भारत में जारी बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के प्रभाव से झारखंड में कड़ाके की ठंढ बढ़ गयी है। राज्य के दस जिले रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, लातेहार, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा शीतलहरी के प्रभाव में हैं। इन जिलों में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार को शीतलहरी के चपेट में आये 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हजारीबाग जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ACB ने 6 को किया गिरफ्तार
गुमला में राज्य का सबसे कम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं राजधानी रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस और मैक्लुस्कीगंज का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 24 घंटे में 0.1 डिग्री कम है। इसके बाद, खूंटी में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बुलेटिन के अनुसार, डालटनगंज और बोकारो में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.1 डिग्री सेल्सियस और 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लातेहार में यह 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम बुलेटिन में दी गई जानकारी के अनुसार, राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, जमशेदपुर में 9.4, कोडरमा में 9.5 और देवघर में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड से बचने की अपील की है। अगले दो दिन ठंड लोगों को ज्यादा परेशान करने वाली है।
दिल्ली-मुंबई रांची-पटना समेत 11 एयरपोर्ट पर 570 फ्लाइट रद्द, शादी मिस-परीक्षा छूटा, री-शेड्यूलिंग और रिफंड से जूझ रहे हैं पैसेंजर
रांची मौसम केंद्र की ओर से क्या बताया गया
रांची मौसम केंद्र के उप-निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान में गिरावट उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण हो रही है जो झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आ सकती है। इसके बाद, इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।




