कोचिंग के बाद लड़की को मिलने बुलाया, चलती कार में किया रेप; शाहरूख और फरहान गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 27, 2024

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

झारखंड के गढ़वा से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र में गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर गुलेरियाढोंढ़ा के पास शनिवार की सुबह चलती कार में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता इंटर की छात्रा है। पीड़िता के नाना के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी और कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता के परिजन बिहार के औरंगाबद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली हैं। पीड़िता रंका थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में अपने नाना के घर रह रही है। बिहार में रहने के दौरान ही औरंगाबाद जिले के सारीसंडा निवासी मोहम्मद शाहरूख ने खुद को सोनू बताकर पीड़िता से पहचान बढ़ाई थी।

जयराम महतो ने कांग्रेस-BJP की बढ़ी टेंशन, डुमरी-बेरमो में त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

जब आरोपी उसे परेशान करने लगा तब, परिजनों ने लड़की को रंका थाना क्षेत्र स्थित उसके नाना के घर भेज दिया था। शनिवार सुबह आरोपी ने लड़की को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। लड़की रंका में कोचिंग जाती है। शनिवार को कोचिंग आने के दौरान ही आरोपी ने लड़की को कार में बैठा लिया और गुलेरियाढोंढ़ा में चलती कार में दुष्कर्म किया।

See also  स्कूल की 10 लड़कियों की अश्लील फोटो वायरल, नौवीं के लड़कों ने की घिनौनी करतूत

सुबह जब पीड़िता देर तक घर नहीं पहुंची तब परिजन खोजबीन करने लगे। इसी दौरान गुलेरियाढोंढ़ा में काले रंग की कार सड़क किनारे खड़ी देखी। शक होने पर कार के अंदर देखा तो लड़की अंदर अस्त व्यस्त अवस्था में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहरूख समेत चालक तौकीर अंसारी उर्फ फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

BMW कार से उतर कर चुराने लगी गमला, नोएडा के पॉश इलाके का वीडियो वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now