CM हाउस से सीलबंद लिफाफा लेकर ED ऑफिस पहुंचा CMO कर्मी, ईडी ने मुख्यमंत्री से मांगा था पूछताछ के लिए समय

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 2, 2024

रांची : झारखंड में पल पल बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री सचिवालय का कर्मी सीलबंद लिफाफा लेकर रांची स्थित ईडी ऑफिस पहुंचा। जमीन घोटाला मामले मेंं सीएम ने सातवें समन के बाद कोई जवाब नहीं दिया था। ईडी ने सीएम को दो दिनों के भीतर जगह, तारीख और समय पूछताछ के लिए बताने को कहा था। 31 दिसंबर को वो समय सीमा समाप्त हो गई थी। ईडी ने सीएम ने दो दिन के भीतर जवाब और 7 दिनों के अंदर पूछताछ का समय मांगा था।

ईडी ने सातवें समन में लिखा था कि मुख्यमंत्री से उनका पूछताछ करना बहुत जरूरी है। ईडी ने स्पष्ट किया था कि बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद के ठिकाने से बरामद जमीन के दस्तावेज, जब्त मोबाइल के डेटा विश्लेषण से यह तय हो गया,फिलहाल मुख्यमंत्री से पूछताछ अनिवार्य है और जमीन से संबंधित कुछ मामलों में ईडी उनका पक्ष लेना अनिवार्य मानती है।

See also  जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग, गिरिडीह में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों की कर दी पिटाई

सीएम हाउस से आये सीलबंद लिफाफे में क्या है ये तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन ईडी दफ्तर लिफाफा भेजकर मुख्यमंत्री ने इस मामले को अलग मोड़ देने की कोशिश की है। सुबह सीएम ने इस मामले को लेकर महाधिवक्ता से परामर्श किया था। माना ये जा रहा है कि उनकी सलाह के आधार पर ही ईडी को पत्र लिखा गया है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now