सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर की CID करेगी जांच, चार बार लड़ चुके थे विधानसभा का चुनाव

सूर्या नारायण हांसदा एनकाउंटर की CID करेगी जांच, चार बार लड़ चुके थे विधानसभा का चुनाव

रांचीः बीजेपी, जेवीएम, जेएलकेएम के टिकट पर चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके सूर्य नारायण हांसदा गोड्डा में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। देवघर से गिरफ्तार कर गोड्डा लाने के दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने उसे मारा गिराया। इस एनकाउंटर पर बीजेपी और जेएलकेएम की ओर से उठाये जा रहे सवालों के बीच अब इसकी जांच सीआईडी करेगी।

रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
गोड्डा पुलिस द्वारा बोआरीजोर थाना में दर्ज मुठभेड़ के केस के आधार पर सीआईडी नया मामला दर्ज करेगी। जानकारी के मुताबिक, सूर्या हांसदा के साथ एनकाउंटर की पूरी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है। रिपोर्ट में सीआईडी से जांच की अनुसंशा की गई है। वहीं, गोड्डा पुलिस ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी प्रारंभिक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे जाने का पूरा घटनाक्रम है।

Breaking News: गोड्डा में जयराम महतो की पार्टी के नेता सूर्या हांसदा एनकाउंट में मारा गया, कई आपराधिक मामलों में था वांटेड
अर्जुन मुंडा बोले-पुलिस की कार्रवाई संदेहास्पद
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पुलिस ने जिस तरह आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के खिलाफ कार्रवाई की, वह कई संदेह खड़ा करता है। वक्त ने एक आदिवासी को अपराधी बनाया, लोकतंत्र ने मंच दिया, लेकिन पुलिस ने आखिरी सांस छीन ली। सूर्या हांसदा चार बार चुनाव लड़ चुके थे, वह लोकतांत्रिक व्यवस्था में यकीन करते थे।मुंडा सूर्या नारायण हांसदा के परिवार से मिलने 17 अगस्त को उसके गांव जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now