- Advertisement -

रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 14, 2025

रांची में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

रांचीः बुधवार की रात रांची-पुरूलिया रोड़ पर चमघटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में रांची के कांटाटोली की मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले चार लोगों की मौत हो गई। सभी लोग एक ही परिवार के थे। हादसे में एक महिला मुमताज खातून भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रिम्स रेफर किया गया है। मरने वालों में ऑटो चालक शेख गयासुद्दीन, उनका पुत्र शेख अमन, पत्नी जोराद्दीन व गयासुद्दीन की मां आयशा खातून शामिल हैं। घायल मुमताज गयासुद्दीन की पड़ोसी हैं।

सांसद वीणा देवी के दो वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का नया दावा, SIR पर उठाया सवाल
जानकारी के अनुसार टेंपो पर सवार लोग अपने पड़ोसी मुमताज खातून के संबंधी के घर झालदा से रांची लौट रहे थे। चमघटी में तेज रफ्तार ट्रक ने रॉन्ग साइड से आकर ऑटो को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक कई मीटर तक ऑटो को घसीटते हुए ले गया फिर ऑटो को कुचलते हुए कुछ दूर जाकर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार सभी लोग दब गए। इस दौरान घटनास्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गयासुद्दीन ऑटो को खुद चला रहा था।सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह, राजाडेरा के पूर्व मुखिया मोतीराम मुंडा, समाजसेवी उमेश महतो ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा भेजा। वहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

See also  चाईबासा में सब्जी बेचने जा रहे ग्रामीण पर तीर-धनूष से हमला, 3 तीर शरीर में धंसे, हालत गंभीर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल निकल गए नेमरा गांव घूमने, गलियों और पगडंडियों पर होते हुए खेतों का किया दौरा किसानों से की मुलाकात
ऑटो कुछ दूर तक ट्रक के साथ घिसटाता रहा
जानकारी के अनुसार, ऑटो झालदा से रांची की ओर आ रहा था। वहीं पर धान लदा ट्रक रांची से सिल्ली की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक बेकाबू हुए ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद करीब 500 मीटर तक ऑटो घिसटता चला गया। बाद में ट्रक ने ऑटो को पूरी तरह से रौंद दिया। इसमें दबकर ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई।

रांची में BJP ऑफिस के पास तेज रफ्तार फॉरच्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की मौत
मौलाना आजाद कॉलोनी में मचा रहा कोहराम
हादसे की सूचना जैसे ही कांटाटोली की मौलाना आजाद कॉलोनी पहुंची, वैसे ही इलाके में कोहराम मच गया। खबर मिलने के बाद मोहल्लेवासी कुछ तो उन्हें देखने के लिए रिम्स पहुंच गए तो कुछ लोग घर के सामने जमा हो गए। सभी की जुबान से बस यही निकल रहा था की कोई नहीं बचा। मौजूद लोगों की आंखें मौत की खबर सुनकर नम हो गई। सभी इस हादसे से दुखी थे।

See also  कारोबारी उमाशंकर सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, राहुल सिंह गैंग ने मैसेज भेजकर धमकाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now