सूर्या हांसदा एनकाउंट CID ने किया टेकओवर, DGP के आदेश पर जांच शुरू

सूर्या हांसदा एनकाउंट CID ने किया टेकओवर, DGP के आदेश पर जांच शुरू

रांचीः गोड्डा जिला में कमलडोर पहाड़ के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये सूर्या नारायण हांसदा केस को सीआईडी ने गुरूवार को पुलिस से टेेकओवर कर लिया है। सीआईडी ने केस में अनुसंधान शुरू कर दिया है। केस में अनुसंधानक दुमका रेंज के सीआईडी डीएसपी को बनाया गया है, जबकि केस में सुपरविजन चंदन कुमार झा करेंगे। इससे संबंधित आदेश डीजीपी अनुराग गुप्ता ने जारी कर दिया है।

सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस में ST आयोग ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस, बीजेपी ने की थी मांग, आशा लकड़ा हैं अध्यक्ष
घटना के बाद गोड्डा एसपी के द्वारा बताया गया था कि घटना से पहले सूर्या को रविवार शाम में देवघर के नावाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की टीम उसे लेकर हथियार बरामद करने के लिए रहड़बड़िया पहाड़ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस से इंसास राइफल छीनकर सूर्या भागने लगा। इस दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी की।पुलिस की ओर से जवाबी कारर्वाई में सूर्या हांसदा मारा गया था।

Breaking News: गोड्डा में जयराम महतो की पार्टी के नेता सूर्या हांसदा एनकाउंट में मारा गया, कई आपराधिक मामलों में था वांटेड
सीआईडी केस के अनुसंधान के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बैलेस्टिक रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट हासिल करेगी। घटना के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी और पदाधिकारी या अन्य घटना से जुड़े कोई गवाह होंगे, तब उनका भी बयान दर्ज करेगी। मालूम हो कि सूर्या नारायण हांसदा बीजेपी, जेवीएम, जेएलकेएम से चार बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुका है। 2019 में बोरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी और 2024 में जेएलकेएम के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है। इस मामले में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में सात सदस्यीय जांच टीम गठित की थी। टीम जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को रिपोर्ट सौंपेगी। भाजपा इस मामले में हाईकोर्ट के सीटिंग जज से लेकर सीबीआई जांच तक की मांग कर चुकी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now