- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवार ने महिला को किया KISS, विपक्षी दल ने लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल : तृणमूल कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया है कि मालदा उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार खगेन मुर्मू ने चुनाव प्रचार के दौरान महिला को kiss किया है, जो कैमरे में कैद हो गया है। बुधवार को यह तस्वीर सामने आने के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
घटना सोमवार की बताई जा रही है जब मुर्मू पश्चिम बंगाल में चंचल के श्रीहिपुर गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे। टीएमसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार के दौरान लाइव कर रहे थे, इसी दौरान एक महिला के गालों पर उन्हे kiss करते हुए देखा गया है। जिसे फेसबुक पर साझा किया गया था, बाद में इसे हटा दिया गया।
इस पूरे मामले पर टीएमसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यदि आपने अभी जो देखा उस पर विश्वास नहीं कर सकतेख् तो आइए स्पष्ट करें। जी हां बीजेपी सांसद और मालदाहा उत्तर से उम्मीदवार खगेन मुर्मू है जो अपने प्रचार अभियान के दौरान अपनी मर्जी से एक महिला को चूम रहे है। पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने वाले सांसदों से लेकर बंगाली महिलाओं के बारे में अश्लील गाने बनाने वाले नेताओं तक। टीएमसी ने आगे लिखा कि बीजेपी खेमे में महिला विरोधी नेताओं पर कोई एक्शन नहीं है। इस तरह नारी का सम्मान में जुटा मोदी का परिवार! कल्पना कीजिये कि अगर ये सत्ता में आए तो क्या करेंगे।

See also  सांसद पप्पू यादव पर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में FIR दर्ज, नकद रुपए बांटने का आरोप

tmc post
दूसरी ओर बीजेपी उम्मीदवार खगेन मुर्मू ने पूरे मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा कि तस्वीर में दिख रही लड़की उनके बच्चे की तरह थी। उन्होने टीएमाह पर इमेज को एडिट करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जो टीएमसी की गंदी मानसिकता को दिखाता है। खगने ने आगे कहा कि तस्वीर टीएमसी के किसी व्यक्ति द्वारा पोस्ट की गई थी और इसे थोड़ा एडिट किया गया है। यह उनकी गंदी मानसिकता का परिचायक है। जिस लड़की को चूमा जा रहा है वह हमारे परिवार की बच्ची है। हमारे एक कार्यकर्ता की बेटी है, जो बैंगलोर में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है, उसकी मैने थोड़ी देखभाल की है। हम अपने बच्चों के साथ ऐसा ही करते है, उस लड़की के माता-पिता भी बगल में ही खड़े थे। आज भी उस क्षेत्र में प्रचार कर रहा हूं, किसी ने इसे बुरा नहीं माना।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now