बिहार में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रांची सहित नौ जिलों में सोमवार को बारिश की संभावना, ओला और आंधी का भी अलर्ट

पटनाः बिहार में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। इसका असर अब साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 31 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 11 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अगले 24 घंटों के भीतर कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

24 june weather

रांची में सामान्य से चार गुनी ज्यादा बारिश, आज भी येलो अलर्ट, झारखंउ में 27 तक मानसून का दिखेगा बड़ा असर
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश अररिया में दर्ज की गई, जहां 132.4 मिमी बारिश हुई। किशनगंज (78 मिमी), सीतामढ़ी (68 मिमी), रोहतास (54.6 मिमी) और भागलपुर (54.2 मिमी) में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई है।नेपाल में लगातार हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों पर साफ दिखने लगा है। कोसी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सीवान के गोपालपुर में नहर का बांध टूट गया, जिससे स्थानीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा मार्ग पर 2 फीट तक पानी भर गया है।

See also  अलर्ट ! जमशेदपुर में अपराधियों के निशाने पर पार्लर जाने वालीं महिलाएं

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खेल, आप और हम पार्टी का RJD में हुआ विलय
मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कटरा पीपा पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हालात नहीं सुधरे तो 20 से अधिक गांव मुख्यालय से कट जाएंगे। लोगों को या तो 50 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी या नाव का सहारा लेना होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now