मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने की स्वगणना, लोगों से की Self-Enumeration लोगों से की प्रक्रिया से लोगों को जुड़ने की अपील की

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने की स्वगणना, लोगों से की Self-Enumeration लोगों से की प्रक्रिया से लोगों को जुड़ने की अपील की

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शुक्रवार को जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत Self-Enumeration प्रक्रिया में शामिल हुए।कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के अपने आवासीय कार्यालय में स्वगणना प्रक्रिया पूरी की गई।
जनगणना का महत्व
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जनगणना सिर्फ आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि राज्य के विकास की दिशा तय करने का आधार है। सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकारी योजनाएं जरूरतमंदों तक प्रभावी तरीके से पहुंचती हैं।इस मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन स्वगणना पोर्टल की पूरी प्रक्रिया समझाई. बताया गया कि 1 मई से 15 मई तक स्वगणना का चरण चलेगा। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें कर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।इस बड़े अभियान को लेकर सभी जिलों में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में क्षेत्रीय भाषाओं की समझ रखने वाले कर्मियों को शामिल किया जाए, ताकि हर वर्ग के लोगों तक आसानी से पहुंचा जा सके। उन्होंने इस तकनीकी पहल को पारदर्शिता और सटीकता के लिए सराहनीय बताया।मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि झारखंड के विकास की सही तस्वीर सामने आ सके।

See also  Nitish Kumar के आवास पर हुई बैठक में फैसला, 8 मार्च को JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar, करेंगे बिहार का दौरा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now