Hockey Match in Ranchi: एक ट्रॉफी के लिए 8 टीमों के 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Hockey in Ranchi

Hockey Match in Ranchi: राजधानी रांची में आज से एक बार हॉकी का खुमार लोगों के सर चढ़ने वाला है। मंगलवार से रांची में नेशनल वीमेंस हॉकी लीग की शुरुआत होने वाली है। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें के लगभग 200 खिलाड़ी नेशनल वीमेंस हॉकी लीग की ट्रॉफी के लिए अपना दम दिखाएगी।

रांची के मरांग गोमके एस्ट्रो टर्फ मैदान में हॉकी लीग का पहला मुकाबला ओडिशा और हरियाण के बीच हुआ। जिसमें ओडिशा की टीम ने हरियाणा को 4-1 से हराया।

इन तस्वीरों से समझे Dhullu Mahto के समर्थकों का सड़क पर तांडव, तपती धूप में फंसे रहे स्कूली बच्चे

लीग में झारखंड समेत आठ टीमें ले रहीं हैं भाग

इस राष्ट्रीय महिला हॉकी लीग में 30 अप्रैल से 9 मई तक देश की आठ टीमों के लगभग 200 खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगे। इसमें मेजबान हॉकी झारखंड, हॉकी हरियाणा, हॉकी महाराष्ट्र, हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी बंगाल, हॉकी मिजोरम, मणिपुर हॉकी और हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा शामिल है।

Anant Singh पेरौल पर आएंगे बाहर, तीसरे चरण के चुनाव से पहले जेल पहले लिया गया बड़ा फैसला

खेल प्रेमी प्रत्येक दिन ले सकेंगे 4 मैचों का आनंद

इस प्रतियोगिता में प्रतिदिन चार मैच खेले जायेंगे। पहला मैच सुबह सात बजे से, दूसरा शाम चार बजे, तीसरा शाम छह बजे से और चौथा मैच रात आठ बजे से खेला जायेगा। मेजबान झारखंड के सभी मैच रात आठ बजे से होंगे। पहले मैच में झारखंड का सामना मिजोरम से होगा।

भागलपुर में दर्दनाक हादसाः गिट्टी लदा हाईवा स्कार्पियों पर पलटा, 6 बारातियों की मौत

इसके बाद एक मई को हॉकी बंगाल से, फिर हॉकी मध्यप्रदेश, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओड़िशा, हॉकी हरियाणा, मणिपुर हॉकी और सातवां मैच नौ मई को हॉकी महाराष्ट्र के साथ होगा। हर मैच का लाइव प्रसारण फैनकोड ओटीटी पर किया जाएगा। दर्शकों की एंट्री फ्री रहेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now