मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल, बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल, बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल, बैद्यनाथ धाम में रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिवरात्रि के मौके पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि-शांति एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हर हर महादेव के जयकारे भी लगाएं

 

T-20 वर्ल्ड कप के मैच से पहले एशिया कप में भारत का धमाका, महिला टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा
वहीं महाशिवरात्रि के मौके पर देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देवघर के बैद्यनाथ धाम द्वादश ज्योतिर्लिंग में से तो एक है ही, साथ ही इसे मनोकामना लिंग के रूप में भी जाना जाता है। क्योंकि यहां पर पूजा करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसा भी माना जाता है कि बाबा धाम में आकर जो श्रद्धालु शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ाते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल, बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 1200 675 23624604 thumbnail 16x9 jhdevavbbabamandir 1 aspera

जमशेदपुर के गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, भाई ने एक करोड़ में किया था मौत का सौदा
मंदिर के पुजारी आलोक नाथ बाबा बताते हैं कि आज सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर में भगवान भोलेनाथ पर रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह 4:00 से ही बाबा का पट खोल दिया गया है और श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा हुआ है। देवघर के पुलिस अधीक्षक सौरव सुबह से ही सुरक्षा को लेकर किए गए पुख्ता इंतजाम का जायजा लेते दिख रहे हैं। मंदिर के बाहर शिवराम झा चौक से लेकर जलसार मोड तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है। मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now