रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को अचानक खेलगांव स्थित शूटिंग रेंज पहुंचे। औचक निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां प्रैक्टिस कर रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनको होने वाली सुविधा एवं असुविधा की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने औचक निरीक्षण के बाद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, और खेल संरचना को उत्कृष्ट बनाने भी के लिए अभी कई सुधार करने की आवश्यकता है, जिसे राज्य सरकार द्वारा तेज गति से किया जा रहा है।
राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राज्य का प्रतिनिधित्व कर सकें: श्री @HemantSorenJMM https://t.co/hiQWi9IWZR pic.twitter.com/4wxCtPFc4t
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) July 6, 2026


