Defence Expo में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- “उद्योग लगाने की मदर फैक्ट्री HEC की हालत देखकर तकलीफ होती है”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 19, 2025

रांचीः राजधानी रांची में तीन दिवसीय Defence Expo – East Tech Symposium 2025 की शुरूआत शुक्रवार को हुई। इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ सेना के कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस Defence Expo के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए रांची में स्थापित एचईसी की दुर्दशा पर अफसोस जताया। उन्होने कहा कि एचईसी हाशिए पर है, इतने बड़े उद्योग को डूबते हुए देखना बहुत तकलीफ देता है।

 

WhatsApp Image 2025 09 19 at 17.12.52 ac984055 WhatsApp Image 2025 09 19 at 17.12.52 0330e70a

झारखंड में 30 IPS अधिकारियों का तबादला, DGP अनुराग गुप्ता ACB की जिम्मेदारी से मुक्त, रांची के SSP बदले गए
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में अपने उद्योगों को बढ़ाते हुए हम कैसे अपनी रक्षा शक्ति को मजबूत करें, इसलिए इस ऐतिहासिक पहल का आयोजन किया गया है। मुझे आशा है कि हम इस पहल पर जरूर सफल होंगे।डिफेंस क्षेत्र में उपयोग होने वाली जो भी चीजे बनती है, उसमें लगने वाले रॉ मटेरियल हमारे झारखण्ड में उपलब्ध है। यहां तक की परमाणु बनाना हो तो यूरेनियम भी हमारे राज्य में है। इस राज्य में पोटेंशियल है। उद्योग बहुत बेहतर तरीक़े से बढ़ते भी हैं। लेकिन नीतियां कभी-कभी ऐसी आती हैं जिसकी वजह से बहुत सारी चीज़े ख़त्म भी होने लगती हैं। ये नई पहल है, इसमें सरकार पूरी तरीके से सहयोग हेतु तैयार है।

See also  रांची के डीएवी कपिल देव में सुभाष चंद्र बोस की मनायी गई जयंती, प्राचार्य एमके सिन्हा ने आजादी में उनके योगदान के बारे में छात्रों को बताया

WhatsApp Image 2025 09 19 at 17.13.00 21e91e83

2 3

रांची केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लपटें देखकर लोग दहशत में, दमकल की गाड़ियां मौके पर
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि शायद बहुत लोगो को पता होगा, उद्योग लगाने की जो मदर फैक्ट्री है, वो हमारे ही राज्य में है। जिसको हम HEC कहते हैं।
आपको बताना चाहेंगे कि शायद देश में जो सेंसेटिव एरिया है, जो चिन्हित किये गए है, उनमें से हमारे राज्य में स्थापित HEC इंडस्ट्री भी है। HEC, स्टेटलाइट के लिए भी काम आता है और परमाणु जैसे चीजों के लिए भी कंपोनेंट बनाते आ रहा है। लेकिन आज HEC हाशिए पर है। बहुत तकलीफ़ होती है इतने बड़े उद्योग को डूबते देखते हुए।आज छोटे-बड़े-मझोले उद्योग फलफूल रहे हैं और उनको आगे बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। इस क्षेत्र में कई ऐसी चीज़े बनी है जो इस देश के लिए मील का पत्थर साबित हुई हैं। इस राज्य ने देश को बहुत कुछ दिया है, इतना की अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते हैं।हमारे ही ऑफिस के सामने इतना बड़ा उद्योग HEC है। और आज नए उद्योगों के बढ़ावा देने का प्रयास हो रहा है। निश्चित रूप से हमलोग इसको मिलकर आगे बढ़ाने का काम करेंगे।डिफेंस के क्षेत्र में आप कोई नया आयाम जोड़ना चाहते हैं तो आप सभी लोग सरकार की तरफ़ से बिल्कुल अपनी चिंताए छोड़ दीजिए। सरकार के साथ वार्ता कीजिए, हर तरीक़े का, हर तरह से सहयोग करने के लिए हम तैयार हैं।आज बहुत सौभाग्य की बात भी है कि यहां रक्षा प्रमुख भी उपस्थित है। और मुझे लगता है कि इनका प्रयास डिफेंस के क्षेत्र में उद्योग को बढ़ावा देने में बढ़ता रहेगा। मुझे विश्वास है आने वाले समय में यहां के उद्योग भी इस क्षेत्र में शामिल होंगे तथा यह कारवां बढ़ता चले जाएगा।

See also  रिंग रोड के किनारे कार में नाबालिग से गैंगरेप को अंजाम देते हुए पुलिस ने पांच को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now