- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में बारिश की संभावना, रांची का पारा 31.2 डिग्री तक चढ़ा, शुरू होगा गर्मी का कहर

झारखंड में 6 मई तक आंधी-बारिश, 15 के बाद बढ़ेगी गर्मी, रांची में इस बार 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है पारा

Iरांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम का मिजाज शुष्क रहा, हालांकि कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल देखने को मिला। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। इस साल जनवरी और फरवरी माह का सबसे गर्म दिन 28 फरवरी रहा। इससे पहले रांची का अधिकतम तापमान 17 फरवरी 2025 को 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं राज्य में सरायकेला का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया।

अलकायदा का संदिग्ध कटनी, सामी और कलीमुद्दीन साक्ष्य के अभाव में बरी, कटनी नहीं हो पाएगा रिहा
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि एक मार्च को भी रांची, पलामू, गढ़वा, हजारीबाग, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में आकाश में बादल छाये रहेंगे। उत्तरी इलाके में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। फरवरी-मार्च में मौसम में इस तरह के बदलाव से मौसम विभाग ने आने वाले माह में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग की ओर से अगले पांच दिनों के लिए कोई भी चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन कुछ इलाकों में हल्की वर्षा और बाकी के जिलों में आंशिक बादल बनने की संभावना जरूर जताई है।

See also  पटना आ रही स्पाइसजेट के विमान में आई तकनीकी खराबी, यात्रियों को लेकर वापस लौटी दिल्ली

jh ran 03 weatherjharkhand 7210345 28022025214915 2802f 1740759555 820

नीलांबर-पीतांबर और कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम पर लगी मुहर, राज्यपाल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना
28 फरवरी के राज्य का अधिकतम तापमान सरायकेला खरसावां में रिकॉर्ड हुआ। यहां पारा 37℃ तक चढ़ा. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का न्यूनतम तापमान लोहरदगा में रिकॉर्ड हुआ। यहां पारा 10.3 ℃ तक गिरा। इस दौरान रांची के न्यूनतम तापमान 15℃, जमशेदपुर का 18℃, डाल्टनगंज का 13℃ रिकॉर्ड हुआ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now