रांची : इस वक्त की बड़ी खबर राज्य में नई सरकार को लेकर आ रही है। चंपाई सोरेन सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार गुरूवार को होने जा रहा है। 2 फरवरी को चंपाई सोरेन के साथ केवल दो मंत्रियों ने शपथ लिया था। कांग्रेस की ओर से विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और आरजेडी विधायक सत्यानंद भोक्ता को राज्यपाल ने शपथ दिलाई थी।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने मंगलवार को कह दिया था कि उनको गुरू जी आशीर्वाद मिल चुका है वो मंत्री बनेंगी। माना जा रहा है कि जेएमएम की ओर से हेमंत सोरेन के कैबिनेट में शामिल पुराने मंत्री एक बार फिर से मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है। वही कांग्रेस की ओर से कुछ तब्दीली को लेकर कयास लगाये जा रहे है। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से फाइनल लिस्ट आने का इंतजार हो रहा है। चंपाई सोरेन सरकार में 11 की जगह 12 मंत्री हो सकते है, इसकी भी संभावना जताई जा रही है।






