चंपाई सोरेन ने सभी एसपी-डीसी को दिया सख्त निर्देश, बिगड़े ना कानून व्यवस्था और अवैध खनन पर फौरन लगे लगाम

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 11, 2024

Ranchi: मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य में कानून व्यवस्ता को दुरुस्त करने के लिए अहम बैठक की है । सभी जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक  की और महत्वपूर्ण निर्देश दिए । इस मौके पर उन्होंने   विधि- व्यवस्था, अपराध एवं उग्रवाद नियंत्रण, अवैध खनन, मादक पदार्थों और शराब तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ कार्रवाई एवं वन, उत्पाद और भू- राजस्व से जुड़े मामलों की उच्च स्तरीय समीक्षा कर कई  अहम निर्देश दिए। चंपाई सोरेने ने कहा कि राज्य की बेहतर विधि व्यवस्था से प्रदेश की बेहतर छवि बनती है। इससे विकास को नया आयाम मिलता है । यह राज्य की दशा और दिशा भी तय करता है । यही वजह है कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की विशेष प्राथमिकता है ।

Contents
See also  रांची में जगन्नाथपुर मेला में बस ने मारी दो महिला को टक्कर, नाराज लोगों ने बस में की तोड़फोड़

राज्य में विविधताओं के साथ अपराध में विविधता

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड राज्य में काफी विविधताएं हैं। कहीं जंगल झाड़ है तो कहीं खदान। कुछ इलाकों में उद्योगों की बहुलता है तो कहीं लोग कृषि पर निर्भर हैं। इसी तरह यहां की परिस्थितियों के अनुरूप अपराध में भी काफी विविधताएं हैं। नित्य अपराध के स्वरूप में भी परिवर्तन आ रहा है। ऐसे में पुलिस की चुनौती भी बढ़ जाती है । ऐसे में अपराध को नियंत्रित करने में आपकी कार्यशैली और मजबूत  सूचना तंत्र काफी कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि अपराध के वर्तमान चुनौतियों से निपटने के साथ भविष्य की चुनौतियों से निपटने की रणनीति भी बनाएं।

WhatsApp Image 2024 06 11 at 12.19.31

  आधुनिक टेक्नोलॉजी का करें इस्तेमाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कई ऐसी तकनीकें है, जिसके जरिए अपराध को जानने- समझने के साथ नियंत्रित करने में इस्तेमाल किया जा सकता है । पुलिस को ऐसी आधुनिक तकनीक से हमेशा अपडेट रहने की जरूरत है । इसके साथ अन्य राज्यों में विधि व्यवस्था को लेकर जो व्यवस्थाएं हैं , उसका भी अध्ययन करें, ताकि झारखंड की परिस्थितियों के अनुरूप उसकी जरुरत पड़े तो उसका इस्तेमाल किया जा सके। मुख्यमंत्री ने ट्रैफिक सिस्टम में भी सुधार करने पर जोर दिया।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया मतदान, झारखंड के आदिवासी इलाकों में अच्छी वोटिंग; मौसम मेहरबान

WhatsApp Image 2024 06 11 at 12.19.32

डीसी और एसपी के बीच बेहतर समन्वय

चंपाई सोरेन  ने कहा कि किसी भी जिले में डीसी और एसपी के बीच बेहतर समन्वय से ही कानून एवं व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण को मजबूती मिलती है । उन्होंने कहा कि डीसी और एसपी के बेहतर को- ऑर्डिनेशन से बेहतर नतीजे आते हैं। इससे विकास को गति मिलती है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य के तमाम अधिकारी अपनी बेहतर कार्य शैली से विधि व्यवस्था और अन्य सभी मामलों में बेहतर नतीजे देंगे।  मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि कानून व्यवस्था  बनाए रखने के लिए जो भी संसाधन और जरूरतें होगी, उसे सरकार पूरा करेगी।

अवैध खनन और उसके परिवहन पर हर हाल में शिकंजा  

मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन की वजह से राज्य की छवि पर असर पड़ा है । अवैध खनन को रोकने के लिए सरकार काफी गंभीर है। विशेषकर कोयला, बालू, लौह अयस्क और पत्थर के अवैध खनन और उसके ट्रांसपोर्टिंग रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।    

See also  चंपाई सोरेन बने हेमंत कैबिनेट में मंत्री, बसंत और बादल हुए ड्रॉप, दीपिका, इरफान और बैद्यनाथ को मिली मंत्रिमंडल में जगह

इस उच्च स्तरीय बैठक में राज्य के मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव गृह विभाग वंदना दादेल, डीजीपी श्री अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे ।

Heat Wave – भीषण गर्मी की वजह से झारखंड सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now