चंपाई कैबिनेट में 30 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का महंगाई भत्ता 4 % बढ़ाया गया

रांची : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 30 एजेंडों पर मुहर लगी है। चंपाई सोरेन सरकार ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ातेरी की है। ग्रेड-1 और ग्रेड-2 के राज्यकर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की गई है।

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
UVNL और पीजीसीआईएल के बीच के विवाद को निपटाने को लेकर प्रस्ताव पर मंजूरी
मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में 11 नए तीर्थ स्थल राज्य में और 20 तीर्थ स्थल राज्य से बाहर के जोड़े गए
न्यू झारखंड भवन के लिए 105 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
सरकारी स्कूलों के 9 से 12 छात्रों को मिलने वाली पाठ्य पुस्तकों के राशि में वृद्धि
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चतरा रांची पथ के लिए राशि की मंजूरी
राज्य कर्मियों के लिए परिवहन भत्ता में संशोधन
8 नए राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का संचालन प्रेझा फाउंडेशन करेगा
मुसाबनी से ओडिशा बॉर्डर के सड़क के लिए 35 करोड़ की मंजूरी
डीएवी पुंदाग से डीएवी हेहल तक फोर लेन सड़क के लिए राशि की मंजूरी
दुमका में रानेश्वर पथ के लिए 65 करोड़ की मंजूरी
राज्य के सरकारी सेवकों का आवास किराया के प्रस्ताव को मंजूरी
झारखंड पैरामेडिकल संवर्ग के नियमावली को मंजूरी
बजट सत्र के सत्रावसान को मंजूरी
वन क्षेत्र पदाधिकारी को मिलेगा सेवा विस्तार
सहायक वन रक्षकों को भी मिलेगा सेवा अवधि विस्तार

See also  घाटशिला पर आसानी से दावेदारी नहीं छोड़ेंगे प्रदीप बलमुचू, JMM की बढ़ेगी टेंशन!
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now