चाईबासा के मजदूर तमिलनाडू में बंधक, कंपनी प्रबंधक पर पिटाई का आरोप, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जांच कर मदद पहुंचाने का दिया आदेश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 23, 2026

चाईबासा के मजदूर तमिलनाडू में बंधक, कंपनी प्रबंधक पर पिटाई का आरोप, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जांच कर मदद पहुंचाने का दिया आदेश

रांचीः झारखंड के प्रवासी मजदूरों की खराब स्थिति को लेकर कई खबरें आती है। ताजा मामला तमिलनाडू से सामने आया है जहां चाईबासा के मजदूरों को बंधक बना लिया गया है। इसका वीडियो झारखंड के सक्रिय पत्रकार सोहन सिंह ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। सोहन सिंह की खबर पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच कर पीड़ित मजदूरों तक मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Image 2026 04 23 at 2.36.32 PM

सूचना आयुक्तों नियुक्ति फाइल राज्यपाल संतोष गंगवार ने दूसरी बार लौटाई, FIR वाले नामों पर आपत्ति
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा से काम की तलाश में तमिलनाडु गए सैकड़ों मजदूरों को एक सूता व कपड़ा निर्माण कंपनी में बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। इनमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हैं। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि कंपनी प्रबंधन और स्थानीय कर्मचारियों द्वारा उनके साथ मारपीट व उत्पीड़न किया जा रहा है।
पीड़ितों के अनुसार, उन्हें पर्याप्त भोजन नहीं दिया जा रहा है। घर लौटने की बात करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और जबरन रोके रखा जाता है। मजदूरों ने किसी तरह वीडियो संदेश के जरिए आपबीती बताई, जिसके बाद मामला उजागर हुआ।झारखंड में पत्रकार सोहन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इस वीडियो को लगाया और उसके बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले को संज्ञान में लिया।

See also  रूंगटा पार्क जाने निकलीं 4 सहेलियां, 3 रहस्यमय ढंग से लापता, पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद किया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now