रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड कैंपस में छात्राओं ने असुरक्षा को लेकर गुरूवार को प्रदर्शन किया। कॉलेज की छात्राओं ने छेड़खानी के मामले को लेकर कॉलेज परिसर पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। हाल ही में बीएड की एक छात्रा से हुई छेड़खानी की घटना को लेकर छात्राएं आक्रोशित है।
रांची: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड कैंपस में छात्राओं ने असुरक्षा को लेकर गुरूवार को प्रदर्शन किया pic.twitter.com/FYSWUygm8u
— Live Dainik (@Live_Dainik) December 5, 2024
लोहरदगा में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला कल्याण विभाग में की छापेमारी, रिश्वत लेते कर्मी हुआ गिरफ्तार
छात्राओं ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की। बीएड की एक पीड़ित छात्रा ने विश्वविद्यालय प्रशासन को अपने साथ हुई घटना को लेकर मेल भी किया है जिसमें विवि प्रशासन के कई अधिकारियों को अटैच किया है।
छात्राओं का आरोप है कि छात्रों के साथ जो छेड़खानी की घटना हो रही है उसमें विश्वविद्यालय के ही छात्र शामिल है। ये संदिग्ध छात्र कई आपराधिक मामलों में भी शामिल रह चुके है। गुरूवार को छात्राओं ने सीयूजे के एडमिन के सामने दोषी छात्रों पर कार्रवाई और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रही है। पूर्व में भी केमिस्ट्री विभाग की एक छात्रा के साथ अप्रिय घटना हुई थी, लेकिन उससे कोई सबक नहीं ली गई और प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
रांची:सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड के कैंपस में पुलिस बलों की तैनाती
छेड़खानी की बढ़ती घटना को लेकर छात्राएं कर रही थी प्रदर्शन pic.twitter.com/akK65aPooy— Live Dainik (@Live_Dainik) December 5, 2024