बाइक से आकर पहले की अश्लीलता फिर छीना मोबाइल… लड़कियों से छेड़छाड़ का VIDEO

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 28, 2025

lucknow-viral-video

डेस्कः उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सोमवार रात दो युवतियों के साथ जो हुआ वह बेहद भयानक था। सड़क पर जा रही दोनों लड़कियों के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकत और फिर जबरन मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

PGI थानाक्षेत्र के सैनिक नगर में अपनी एक दोस्त के साथ पैदल घर जा रही युवती के साथ जो हुआ वह रोंगटे खड़े करने वाला है। सामने आए वीडियो में दिखता है कि दोनों लड़कियां सड़क पर जा रही हैं तभी दो मनचले आकर उनके बगल में बाइक रोकते हैं। वह लड़कियों से छेड़छाड़ कर उनपर अश्लील कमेंट करते हैं।

विधवा का बकाया नहीं दे रहे और रेवड़ियां बांट रही सरकार, क्यों नाराज हुआ झारखंड HC

लड़कियां घबराकर पीछे हट जाती हैं और जिधर से आ रही थीं, उसी तरफ बढ़ जाती हैं। इसके कुछ देर बाद दोनों लड़के चले जाते हैं। लड़कियां वापस घर के रास्ते की ओर बढ़ती हैं। तभी मनचले वापस आते हैं उनके में एक बाइक से उतरकर एक लड़की से मोबाइल छीनन लगता है।

See also  धनबाद में अवैध खनन की कीमत: सेंद्रा जोरिया की धार मोड़ी गई, जोगता में भू-धंसान से फैली दहशत

इस दौरान दूसरी लड़की घबराकर डांडा उठाती है और दोस्त को बचाने की कोशिश करने लगती है। इतने में दोनों युवक मोबाइल लेकर फरार हो जाते हैं। घटना के बाद युवती ने पीजीआई थाने में तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पटना जक्शन पर अफरातफरी, AC बोगी पर जनरल यात्रियों का कब्जा, यात्रियों की छूट गई ट्रेन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now