पटनाः राजधानी पटना के धनरूआ में जमीन विवाद को लेकर रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में दारोगा सहित तीन लोगों को गोली लगी है जिन्हे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मनीष कश्यप ने BJP से दिया इस्तीफा, बिहार चुनाव से पहले दिया झटका, फेसबुक LIVE आकर निकाली भड़ास
मिली जानकारी के अनुसार, धनरूआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव में जमीन विवाद को लेकर करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी की इस घटना में सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार, उनके बेटे सावन कुमार और भतीजा रोहित कुमार को गोली लग गई है। दारोगा मनोज कुमार के सवान को तीन गोली लगी है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।



