रांचीः शनिवार को राजधानी रांची में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी की अगुवाई में शहर में 250 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न और करीब 400 साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर 700 से ज्यादा साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जब्त किए थे।
झारखंड में 24 घंटे का DSP, ज्वाइनिंग के साथ रिटायरमेंट, प्रमोशन के 7 महीने बाद मिली थी पोस्टिंग
प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर को लेकर अभियान
रांची ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाल के दिनों में प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाई साइलेंसर को लेकर बड़ा अभियान चलाया गया था। इस दौरान 700 से ज्यादा बाइक सवारों का चालान काटा गया। साथ ही साइलेंसर के साथ-साथ प्रेशर हॉर्न को भी जब्त किए गए। शनिवार को साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न को रांची पुलिस लाइन में नष्ट किया गया। इसके लिए बाकायदा सभी 700 प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर पर एक साथ बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह से नेस्तनाबूद कर दिया गया।
रांची ट्रैफिक पुलिस का एक बड़ा अभियान
700 से ज्यादा साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न नष्ट किए गए@ranchipolice @TrafficRanchi #ranchi #jharkhand pic.twitter.com/Dwa16Aex1h
— Live Dainik (@Live_Dainik) January 31, 2026
अभियान का बढ़ेगा दायरा
रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने बताया कि प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर कार या बाइक में लगाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। इसकी वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। शिकायत मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस के द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया गया और एक महीने के भीतर ही 700 से ज्यादा प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर को जब्त किया गया। जिसे शनिवार को पुलिस लाइन में बुलडोजर चलाकर सभी को नष्ट कर दिया गया।ट्रैफिक एसपी ने बताया कि यह अभियान अब ग्रामीण क्षेत्र में भी चलाया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।
गोविंदा,चंकी पांडे, मनोज तिवारी, रजा मुराद और शक्ति कपूर पर केस,जमशेदपुर में लगा ठगी का आरोप
नियमों का उलंघन करने वालों के लिए सबक
मौके पर मौजूद रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा न सिर्फ प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया गया बल्कि उसमें लगने वाले विभिन्न तरह के लाइट्स जो सड़क पर ड्राइविंग के दौरान व्यवधान पैदा करते थे उन्हें भी नष्ट किया गया है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए सबक है, जो नियमों का उल्लंघन कर अपने बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर सहित विभिन्न तरह के प्रतिबंधित उपकरण लगाते हैं।मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से अत्यधिक डेसीबल की आवाज़ निकलती है, जो आम लोगों, मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का कारण बनती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील कि वे इस तरह के अवैध मॉडिफिकेशन से बचें, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वाहन चालकों को चेतावनी दी गई है कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का अवैध परिवर्तन न कराएं।



