झारखंड में 24 घंटे का DSP, ज्वाइनिंग के साथ रिटायरमेंट, प्रमोशन के 7 महीने बाद मिली थी पोस्टिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2026

झारखंड में 24 घंटे का DSP, ज्वाइनिंग के साथ रिटायरमेंट, प्रमोशन के 7 महीने बाद मिली थी पोस्टिंग

रांचीः झारखंड में इंस्पेक्टर से डीएसपी बने चार अधिकारी सात महीने से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। गृह विभाग ने इन्हें सेवानिवृति से ठीक एक दिन पहले पोस्टिंग कर औपचारिकता पूरी की। पोस्टिंग के एक दिन बाद ये चारों सेवानिवृत हो जाएंगे।

IPS अफसरों को लेकर गृह मंत्रालय का आदेश, Central deputation पर 2 साल के लिए रहना जरूरी
सात महीने से था इंतजार
झारखंड में 7 माह पूर्व 60 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर को प्रमोशन देकर उन्हें DSP बनाया गया था। लेकिन स्थिति यह है कि इंस्पेक्टर से बने DSP स्तर के अधिकारियों को रिटायरमेंट से ठीक 1 दिन पहले पोस्टिंग दी जा रही है। शुक्रवार को भी 31 जनवरी को रिटायर हो रहे चार DSP स्तर के पुलिस अधिकारियों को पोस्टिंग दी गई है। इस संबंध में गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है, साथ ही साथ मोमेंट ऑर्डर भी जारी कर दिया गया है।

See also  गणतंत्र दिवस पर झारखंड के 53 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, IPS अनूप बिरथरे और प्रभात कुमार मेडल पाने वालों की सूची में

jh ran 03 dspposting photo 7200748 30012026173736 3001f 1769774856 368

JMM विधायक दशरथ गगराई के भाई BJP में शामिल, विजय गगराई नगर परिषद चुनाव में बनेंगे उम्मीदवार
डीएसपी अखिलेश प्रसाद मंडल, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची
सरोज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची
शैलेश प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची
विनोद उरांव, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, रांची
चारों 31 जनवरी को रिटायर हो जाएंगे
जिन 4 DSP स्तर के पुलिस अफसरों की पोस्टिंग स्पेशल ब्रांच में की गई है, वह सभी 31 जनवरी को एक साथ रिटायर हो जाएंगे। 31 जनवरी झारखंड पुलिस में उनकी नौकरी का आखिरी दिन होगा। यह सभी अफसर पिछले 7 महीने से अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बानगी है कि इन्हें अपने रिटायरमेंट के एक दिन पहले पोस्टिंग मिली।

झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमार को ED ने भेजा नोटिस, बर्लिन अस्पताल के जमीन को लेकर मांगी जानकारी
60 से ज्यादा को मिला था प्रमोशन
आपको बता दें कि सात महीने पहले 60 से अधिक पुलिस इंस्पेक्टर DSP में प्रोन्नत हुए थे।अब रिटायरमेंट के एक दो दिन पहले उन्हें पोस्टिंग दी जा रही है, ताकि बस पद का रिटायरमेंट बेनिफिट सभी को मिल सके। चार लोगों को शुक्रवार को पोस्टिंग मिली है, ये सभी 31 जनवरी को रिटायर होने वाले हैं। पहले भी जिन दो तीन लोगों को पोस्टिंग मिली, ऐसे ही रिटायरमेंट के दो चार दिन पहले मिली थी।

See also  नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी, अयोध्या की तरह सीतामढी का भी विकास करने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now