बाल विकास कार्यालय का अधिकारी बनकर ठगी, साइबर अपराधी ने 20 मिनट में साफ कर दिया बैंक खाता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 31, 2026

बाल विकास कार्यालय का अधिकारी बनकर ठगी, साइबर अपराधी ने 20 मिनट में साफ कर दिया बैंक खाता

पलामू : पाटन थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव की युवती स्वाति कुमारी से साइबर अपराधियों ने एक लाख रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में पीड़िता ने साइबर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।स्वाति कुमारी ने बताया कि साइबर ठगों ने मोबाइल पर कॉल कर खुद को बाल विकास केंद्र के डीएम कार्यालय से जुड़ा अधिकारी बताया। ठगों ने कहा कि उनके खाते में पांच हजार रुपये की राशि भेजी जा रही है, जिसे तुरंत रिसीव करना होगा। इसके बाद उन्होंने युवती से बैंक का नाम और खाते की जानकारी पूछी।

रांची में प्रेशर हॉर्न और बाइक साइलेंसर पर चला बुलडोजर,700 से ज्यादा किए गए नष्ट
स्वाति ने बताया कि उसका खाता झारखंड ग्रामीण बैंक में है, जिसमें उस समय तीन लाख 46 हजार रुपये जमा थे। लगभग 20 मिनट तक मोबाइल पर बातचीत के दौरान अपराधियों ने तकनीकी माध्यम से खाते से रकम निकाल ली। पहली बार में 49 हजार 999 रुपये, दूसरी बार 40 हजार रुपये और अंतिम बार 10 हजार रुपये की निकासी की गई। इसके बाद अपराधियों ने खाते में 4 हजार 999 रुपये भेजने की बात कहकर एक एप डाउनलोड करने और ओटीपी साझा करने को कहा। साथ ही बैलेंस चेक करने के नाम पर पिन डालने को कहा गया। इसके बाद खाते को हैक कर लिया गया। खाते से रकम निकलने के बाद स्वाति को ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  रामगढ़ के आलोक स्टील प्लांट के प्रदूषण से खेती को हो रहा नुकसान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने DC को दिया कार्रवाई का निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now