बोकारो: जिले में छत्तीसगढ़ की पुलिस बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने बीएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस सेल के जीएम को गिरफ्तार कर अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई है।
ED ने मल्टी लेबल मार्केटिंग घोटाले में चंद्रभूषण और प्रियंका सिंह को किया गिरफ्तार ,307 करोड़ के घोटाला मामले में पति-पत्नी से पूछताछ
बता दें कि छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने बुधवार को सेल के जेनरल मैनेजर (कार्पोरेट कम्युनिकेशन एंड सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी-CC&SR) कौस्तुभ बसु को गिरफ्तार कर लिया है।उन पर भिलाई की एक महिला ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
प्रदीप यादव से कांग्रेस और JMM के आलाकमान नाराज, जल्द झारखंड में हो सकता है बड़ा बदलाव
सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी के अनुसार, आरोपी महाप्रबंधक बोकारो के सेक्टर-5 स्थित आवास में रहते हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में 55/25 के तहत मामला दर्ज हुआ है। 376/377 के उसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद नियम के अनुसार पुलिस उन्हें बोकारो सदर अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल जांच हुआ. जांच के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें अपने साथ भिलाई ले गई। छत्तीसगढ़ में ही उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गैंगस्टर प्रिंस खान ने LJP नेता और पत्थर कारोबारी प्रेम सिंह से मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, कहा-कोई अधिकारी बचा नहीं पाएगा
जानकारी के मुताबिक, कौस्तुभ बसु, पूर्व में भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत रह चुके हैं।फिलहाल मामले की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बचती रही।

