60 साल के बुजुर्ग की हैवानियत! झाड़फूंक के बहाने 10 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

पटना में मेडिकल छात्र पर यौन शोषण का आरोप, लिव-इन-पार्टनर ने दर्ज कराया मामला, युवक ने दूसरी लड़की से कर ली शादी

खूंटीः झारखंड के खूंटी जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के मारंगहादा थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची से रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी 60 वर्षीय रामदेव लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को बच्ची को किसी कीड़े ने काट लिया था जिससे बच्ची कराह रही थी। इसी बीच परिजनों ने पड़ोसी रामदेव लोहरा को झाड़फूंक करने के लिए बुलाया था। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफअतार कर लिया है।

झाड़फूंक करने के क्रम में कमरे में मौजूद एक महिला को रामदेव लोहरा ने शराब लाने के लिए भेज दिया और बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने मारंगहादा थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

UP की राजनीति में भूचाल, रेवन्ना जैसा सेक्स स्कैंडल, BJP महिला नेता के बेटे के अश्लील VIDEO के अंबार से हड़कंप

पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को बच्ची का सीडब्ल्यूसी में बयान दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच और अदालत में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने में मारंगहादा थाना प्रभारी शंकर विश्वकर्मा, सअनि रमजानुल हक, कृष्णकांत मेहता आदि शामिल थे।

JAC Board 12th Result 2025:इंटर साइंस-कॉमर्स का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now